Mallikarjun Kharge News: राज्यसभा में गुरुवार को उस समय माहौल गंभीर हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में उनके भाषण के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मुद्दा सदन में उठाया. खड़गे ने कहा कि उन्होंने रामलीला मैदान में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. उनके मुताबिक, सभा में उन्होंने किसी धर्म या समाज के खिलाफ कोई बात नहीं कही, बल्कि आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी थी.
खड़गे ने आरोप लगाया कि उनके कार्यक्रम के बाद भाजपा के लोगों ने उसी मंच पर हवन किया और उसका शुद्धिकरण किया. उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर काफी दुख पहुंचा है. भावुक अंदाज में खड़गे ने कहा कि वह एक दलित हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी पहचान के नाम पर किसी से विशेष मदद या सुरक्षा की मांग नहीं की. उन्होंने कहा कि वह अपने अधिकारों के लिए लड़ने में विश्वास रखते हैं.
खड़गे ने कहा कि किसी व्यक्ति को अछूत समझना और उसके मंच को शुद्ध करने की कोशिश करना बेहद अपमानजनक है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते, लेकिन ऐसी घटनाओं पर सवाल उठना स्वाभाविक है.
खड़गे की बात का जवाब देते हुए राज्यसभा में नेता सदन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घटना को बेहद दुखद बताया. नड्डा ने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. उन्होंने कहा कि अगर घटना में भाजपा से जुड़े लोग शामिल पाए जाते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई भी होगी.
नड्डा ने खड़गे से यह भी अपील की कि मामले को राजनीतिक रंग न दिया जाए. उन्होंने कहा कि खड़गे की भावनाओं को जो ठेस पहुंची है, उसका उन्हें भी दुख है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: पेट्रोल-इथेनॉल दोनों में लगाई आग: बीजेपी सांसद का अनोखा प्रयोग, ऐसे बताया E20 है सही!
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने भी घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन अस्पृश्यता को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने सरकार से अपील की कि घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…