Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

खड़गे के दर्द पर दुखी हुए नड्डा: स्थगन से पहले कांग्रेस को मिला मुद्दा, क्या है हल्द्वानी शुद्धीकरण का मामला?

Mallikarjun Kharge News: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद शुद्धिकरण का मामला राज्यसभा में उठा. जेपी नड्डा ने घटना पर दुख जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया.

Mallikarjun Kharge News: राज्यसभा में गुरुवार को उस समय माहौल गंभीर हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में उनके भाषण के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मुद्दा सदन में उठाया. खड़गे ने कहा कि उन्होंने रामलीला मैदान में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. उनके मुताबिक, सभा में उन्होंने किसी धर्म या समाज के खिलाफ कोई बात नहीं कही, बल्कि आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी थी.

‘मैं एक दलित हूं’ भावुक दिखें खड़गे

खड़गे ने आरोप लगाया कि उनके कार्यक्रम के बाद भाजपा के लोगों ने उसी मंच पर हवन किया और उसका शुद्धिकरण किया. उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर काफी दुख पहुंचा है. भावुक अंदाज में खड़गे ने कहा कि वह एक दलित हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी पहचान के नाम पर किसी से विशेष मदद या सुरक्षा की मांग नहीं की. उन्होंने कहा कि वह अपने अधिकारों के लिए लड़ने में विश्वास रखते हैं.

खड़गे ने कहा कि किसी व्यक्ति को अछूत समझना और उसके मंच को शुद्ध करने की कोशिश करना बेहद अपमानजनक है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते, लेकिन ऐसी घटनाओं पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

दोषियों पर कार्यवाई होगी- नड्डा

खड़गे की बात का जवाब देते हुए राज्यसभा में नेता सदन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घटना को बेहद दुखद बताया. नड्डा ने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. उन्होंने कहा कि अगर घटना में भाजपा से जुड़े लोग शामिल पाए जाते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई भी होगी.

नड्डा ने खड़गे से यह भी अपील की कि मामले को राजनीतिक रंग न दिया जाए. उन्होंने कहा कि खड़गे की भावनाओं को जो ठेस पहुंची है, उसका उन्हें भी दुख है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी.


ये भी पढ़ें: पेट्रोल-इथेनॉल दोनों में लगाई आग: बीजेपी सांसद का अनोखा प्रयोग, ऐसे बताया E20 है सही!


राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने भी घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन अस्पृश्यता को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने सरकार से अपील की कि घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital