देश

Khatauli Bypolls: RLD उम्मीदवार के भतीजे पर सीएम योगी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप, दर्ज हुई FIR

UP ByPolls: उत्तरप्रदेश में उपचुनावों  को लेकर जमकर सियासत हो रही है. नेताओं के बयानों से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी जारी है. इस बीच अब मामला खतौली विधानसभा सीट (Khatauli VidhanSabha Seat) से सामने आया है. जहां सपा गठबंधन (Sapa Alliance) के प्रत्याशी मदन भैया के भतीजे पर सीएम योगी (CM Yogi) को अपशब्द कहने का आरोप लगा है. जिसके बाद खतौली सीट पर राजनीति गर्मा गई है. पूर्व विधायक मदन भैया के भतीजे पर आरोप लगा है कि उन्होने वॉट्सऐप (Whatsapp) पर  मुख्यमंत्री को अपमानित करने की कोशिश की है.

मदन भैया के भतीजे का नाम अमित कसाना है. उन पर आरोप है कि उन्होने वॉट्सऐप पर सीएम योगी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है.

सीएम के खिलाफ अपशब्द लिखने पर कसा शिकंजा

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी 112 में तैनात एक सिपाही की शिकायत पर लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने वाट्सऐप का स्क्रीन शॉट (Screen Shot) लेते हुए आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं 504, 505 (1) (b) और आईटी एक्ट 66 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है. बता दें कि तैनात सिपाही ने उस स्क्रीनशॉट को ट्विटर पर डायल-112 मुख्यालय के सोशल मीडिया हैंडल पर टैग भी किया था. फिलहाल इस मामले पर अमित कसाना के खिलाफ जांच शुरु दी गई हैं.

ये भी पढ़ें-

MCD Election: प्रचार करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल से महिला ने पूछा- आपने मफलर क्यों नहीं पहना? जानिए दिल्ली के सीएम ने क्या जवाब दिया

सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द के मामलों को पुलिस गंभीरता से देख रही है. इस बीच खतौली सीट पर सियासत तेज हो गई है. बता दें कि इस सपा गठबंधन से मदन भैया को मैदान में उतारा है. वही बीजेपी की तरफ से राजकुमार सैनी को मैदान में उतारा गया है. वहीं दूसरी तरफ बसपा के मैदान छोड़ने पर ये लड़ाई और दिलचस्प हो गई है, क्योंकि मुख्य चुनाव में दलित बहुल बूथों पर बसपा को खूब वोट मिले थे. मगर, इस बार बसपा प्रत्याशी मैदान में नहीं है. तो ये देखना और दिलचस्प हो गया है कि मुस्लिम वोट किसके पाले में जाता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

2 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

17 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

46 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago