Khesari Lal Yadav On PK
Khesari Lal Yadav On PK: भोजपुरी सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव भी प्रशांत किशोर (पीके) के फैन हो गए हैं. उन्होंने पीके को पढ़े-लिखे और विजनरी नेता बताया. खेसारी ने जनता से सोच समझकर वोट देने की अपील की.
खेसारी लाल यादव पटना में बंटी यादव की हत्या को लेकर परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे. खेसारी लाल यादव को देखकर बंटी की मां रोने लगीं. उनको चुप कराते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह लड़ाई सबको मिलकर लड़नी होगी, तभी हम प्रशासन से लड़ पायेंगे.
भोजपुरी गायक ने बिहार के कलाकारों से बंटी के परिवार को 1-1 लाख रुपये देने की अपील की. उन्होंने कहा कि बिहार में कई कलाकार हैं, अगर सभी 1-1 लाख रुपये इस परिवार को दे देंगे तो इनके बच्चों का भविष्य बन जाएगा.
इस दौरान खेसारी लाल यादव ने रसातल में पहुंच चुके कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंटी यादव की घटना बेहद निंदनीय है. किसी का ऐसे अपहरण कर हत्या कर देना और सरकार का इसपर कुछ नहीं बोलना, कानून व्यवस्था पर आघात है. उन्होंने कहा कि आज बिहार के घर-घर में शराब की होम डिलीवरी की जा रही है, पर पुलिस किसी को भी नहीं पकड़ रही.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर खेसारी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के पक्ष में खुलकर बात की. उन्होंने पीके की तारीफ करते हुए कहा कि जनता को किसी के प्रचार या प्रभाव में नहीं बल्कि कैंडिडेट की योग्यता के आधार पर वोट देना चाहिये.
ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में ठाकुर बनाम ठाकुर की जंग! बृजभूषण का BJP से मोहभंग?
खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं तो कम पढ़ा-लिखा हूं, लेकिन उनकी इच्छा है कि सदन में ज्यादा से ज्यादा पढ़े लिखे लोग पहुंचे. क्योंकि पढ़े-लिखे लोग अच्छा और बेहतर फैसला ले सकते हैं. इसलिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए समझदार और योग्य लोगों की राजनीति में आना जरूरी है.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…
Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…