देश

Kishtwar Cloudburst Update: बादल फटने से किश्तवाड़ में 38 मौतें, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, राहत और बचाव कार्य तेज

Kishtwar Cloudburst Update: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से आई तबाही के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है. इस बीच, जम्मू संभागीय आयुक्त कार्यालय ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस आपदा में अब तक 36 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

राहत और बचाव कार्य तेज

जम्मू संभागीय आयुक्त कार्यालय ने गुरुवार को किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया. उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर के चशोती इलाके में बादल फटने की घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. बचाव और राहत कार्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

संभागीय आयुक्त कार्यालय, जम्मू (0191-2478993), जिला कंट्रोल रूम, किश्तवाड़ (01995-259555), (9482217492) और पीसीआर, किश्तवाड़ (99061-54100) पर मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है.

बारिश व बादल फटने की चेतावनी

एसडीआरएफ के एडीजीपी के अनुसार, किश्तवाड़ आपदा में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा घायल हैं. कुछ घायलों को किश्तवाड़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जम्मू जोन के आईजीपी भीमसेन टूटी ने  बताया कि किश्तवाड़ में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 75 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के होने की उम्मीद है. मैं सभी से अपील करूंगा कि वे सभी सावधानी बरतें. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने और बाढ़ से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है.

पीएम मोदी ने घटना पर जताई संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आपदा में जान गंवाने वालों के प्रति दुख जाहिर किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है. मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और राहत तथा बचाव कार्य में सफलता की कामना करती हूं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. बचाव और राहत अभियान जारी है. जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.”

ये भी पढ़े: Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही, अब तक 33 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता; पीएम मोदी ने जताया दुख

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago