दुनिया

भारत ने PAK को चेताया- जुबान पर कंट्रोल रखें पाकिस्तानी नेता, कोई गलत कदम उठाया तो नतीजा बुरा होगा

भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान के लगातार गीदड़भभकी और नफरत फैलाने वाले बयानों की कड़ी निंदा की है और चेतावनी दी है कि किसी भी तरह के दुस्साहस का नतीजा सख्त और दर्दनाक होगा. साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान का यह पुराना तरीका है कि वह अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए बार-बार भारत-विरोधी बयानबाजी करता है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को सलाह दी जाती है कि वह अपनी बयानबाजी पर संयम रखे, क्योंकि किसी भी दुस्साहस के गंभीर और दर्दनाक परिणाम होंगे, जैसा हाल में देखा गया है.”

सिंधु नदी बयान पर भारत का सख्त विरोध

यह प्रतिक्रिया पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के हालिया विवादास्पद बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने अमेरिका दौरे के दौरान कहा था कि पाकिस्तान, भारत को सिंधु नदी को रोकने की अनुमति कभी नहीं देगा और इसके जल अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी बांध को नष्ट करने से भी पीछे नहीं हटेगा. पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी-अमेरिकी समुदाय के एक कार्यक्रम में मुनीर ने कहा, “हम इंतजार करेंगे कि भारत बांध बनाए और फिर उसे ध्वस्त कर देंगे. सिंधु नदी भारत की निजी संपत्ति नहीं है.”

धमकियों के आगे नहीं झुकेगा

भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह “परमाणु धमकियों” के आगे नहीं झुकेगा. इससे पहले भी जायसवाल ने मुनीर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की आदत है. ऐसे बयान न केवल उनकी गैर-जिम्मेदारी को दर्शाते हैं, बल्कि एक ऐसे देश में परमाणु कमांड और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाते हैं, जहां सेना आतंकवादी समूहों के साथ मिली हुई है.”

विदेश मंत्रालय ने यह भी खेद जताया कि ये बयान एक “मित्र तीसरे देश” की धरती से दिए गए. मंत्रालय ने दोहराया कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाता रहेगा. इससे पहले अप्रैल में भी भारत ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख द्वारा कश्मीर को इस्लामाबाद की “शिरा” (जुगुलर वेन) बताने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.

जायसवाल ने कहा था, “देखिए, जो चीज़ उनकी नहीं है, वह उनकी शिरा कैसे हो सकती है? यह भारत का केंद्रशासित प्रदेश है और पाकिस्तान से इसका एकमात्र रिश्ता वहां के अवैध कब्जे को खत्म करने का है.”

ये भी पढ़े: Pakistan Independence Day Firing: आजादी के जश्न पर मातम, कराची में फायरिंग से 3 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

9 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

23 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

25 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

38 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

57 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago