Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी हत्या

किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. जमीन विवाद के चलते पिता-पुत्र ने उनकी हत्या कर शव जंगल में दफना दिया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

Kishtwar SPO Murder Case Solved Father Son Arrested Land Dispute

Kishtwar SPO Murder Case: रवि शर्मा/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां कुछ दिन पहले लापता हुए स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो आपस में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं. पूछताछ में सामने आया है कि इस खौफनाक वारदात के पीछे जमीन के लेनदेन को लेकर उपजा विवाद मुख्य वजह था.

त्रिगाम पिकेट से अचानक हुए थे लापता

घटना की शुरुआत 15 अक्टूबर को हुई थी, जब बशीर अहमद अपने सर्विस हथियार के साथ त्रिगाम पुलिस पिकेट से अचानक लापता हो गए थे. जब वह काफी समय तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और कई विशेष टीमों का गठन कर उनकी तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.

महज अगले ही दिन यानी 16 अक्टूबर को तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को सबसे पहले उनका सर्विस हथियार मिल गया. इसके बाद त्रिगाम के सेरान वानी इलाके के एक घने जंगल में नाले के पास बने गड्ढे से उनका शव भी बरामद कर लिया गया, जिसे आरोपियों ने बहुत शातिर तरीके से जमीन में दफना दिया था. इस दर्दनाक खुलासे के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तुरंत किश्तवाड़ थाने में BNS की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

जमीन के सौदे से जुड़ी थी खौफनाक रंजिश

पुलिस जांच में जब क कड़ियां जोड़ी गईं, तो स्थानीय निवासी बशीर अहमद डार और नजीर अहमद डार नाम के दो लोगों पर शक की सुई गई. पुलिस ने जब दोनों पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पूछताछ में पता चला कि मृतक SPO ने अपनी जमीन इन आरोपियों को बेचने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गए. इसी बात की खुन्नस और पुरानी रंजिश में आरोपियों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे डाला. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और मृतक का बाकी सामान भी बरामद कर लिया है. इस बड़ी कामयाबी से पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं.

यह भी पढ़ें: नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital