देश

PM Modi: “लोग कहते हैं भारत तटस्थ है, लेकिन…”, जानें पीएम मोदी ने अमेरिकी अखबार को दिए इंटरव्यू में और क्या-क्या कहा

PM Modi: अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी अखबार को इंटरव्यू दिया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इस साक्षातकार में उन्होंने शांति, युद्ध और चीन के साथ भारत के संबंधों के बारे में बातचीत की. पीएम मोदी ने कहा कि जब कुछ देशों के तनावपूर्ण संबंधों की बात आती है तो कुछ लोग कहते हैं कि “भारत तटस्थ है”. लेकिन “हम तटस्थ नहीं हैं”. उन्होंने आगे कहा कि चीन के साथ सामान्य संबंधों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन जरूरी है.

अमेरिकी अखबार के साथ पीएम मोदी की बातचीत का एक अंश:

पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया के सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करना चाहिए. विवादों को बातचीत से सुलझाना चाहिए, युद्ध से नहीं. कुछ लोग कहते हैं कि हम तटस्थ हैं. लेकिन हम तटस्थ नहीं हैं. हम शांति के पक्ष में हैं… दुनिया को पूरा भरोसा है कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता शांति है.

पीएम मोदी ने अमेरिकी अखबार से कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से कई बार बात की है. उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में मई में जापान में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान ज़ेलेंस्की से बात की थी. पीएम ने कहा, “भारत जो कुछ भी कर सकता है वह करेगा” और “संघर्ष को समाप्त करने और स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के सभी वास्तविक प्रयासों का समर्थन करता है”.

पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि चीन के साथ बेहतर द्विपक्षीय संबंधों के लिए, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और शांति आवश्यक है. संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने, कानून के शासन का पालन करने और मतभेदों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में हमारा मूल विश्वास है. साथ ही, भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है.”

यह भी पढ़ें: Bihar Ambulance Contract: नियमों की अनदेखी…अदालत की अवमानना…नीतीश सरकार ने जदयू सांसद के दामाद को दिया एंबुलेंस का ठेका! बीजेपी ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और गहरे हैं.

पीएम मोदी ने दुनियाभर में शांति अभियानों के लिए सैनिकों के योगदानकर्ता के रूप में देश की भूमिका की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि परिषद की वर्तमान सदस्यता का मूल्यांकन होना चाहिए और दुनिया से पूछा जाना चाहिए कि क्या वह भारत को वहां रखना चाहती है.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ समारोह का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी

बताते चलें कि पीएम मोदी अमेरिका के राजकीय यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गए हैं. अमेरिका पहुंचकर पीएम बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ समारोह का नेतृत्व करेंगे. ज्ञात हो, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था. इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी के साथ प्राइवेट डिनर करेंगे. इसके बाद दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस के बड़े से पार्क में स्टेट डिनर कार्यक्रम रखा गया है. इतना ही नहीं पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को भी संबोधित करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

23 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

34 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

42 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

51 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

54 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 hour ago