देश

जानें किसने कहा- “कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा में खलबली”

Ranchi: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा में खलबली मची है प्रधानमंत्री पूरी बौखलाहट में है। वहीं इस मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में 180 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है, यह सर्वे उनकी खुद के एजेंसियों द्वारा किया गया है जिससे मोदी विचलित है 10 साल सत्ता में रहने के बाद जब आज देश चुनाव के मुहाने पर खड़ा है तब वह इन 10 सालों का अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाकर वोट मांगने से डर रहे हैं।

चुनाव देश के संविधान को बचाने की लड़ाई

राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा घबरा गई है और वह फिर से अपनी घिसी-पिटी हिंदू मुसलमान की स्क्रिप्ट पर उतर आई है। कांग्रेस का घोषणा पत्र कागज नहीं बल्कि न्याय पत्र है और यह हर उस समस्या का समाधान है जो भाजपा ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में जनता पर लादी है। उन्होंने कहा कि आज देश में जब चुनाव मुहाने पर है और इसके साथ देश में पर्व का माहौल भी है तब हमें यह भी तय करना है कि पर्व की आड़ में वोटो का ध्रुवीकरण ना हो, हमें अफवाहों से बचना होगा क्योंकि भाजपा मतों के ध्रुवीकरण के लिए सांप्रदायिक माहौल बनाने में माहिर है। उन्होंने कहा कि चुनाव देश के संविधान को बचाने की लड़ाई है क्योंकि भाजपा को शुरू से ही देश के संविधान पर विश्वास नहीं था वह देश पर अपनी सांप्रदायिक विचारधारा थोपना चाहती है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री इतने बौखलाये, डरे और भयभीत हैं कि हार सामने देखकर अनर्गल बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसान, युवा,महिला सहित सभी वर्गों की छाप है इसलिए मोदी हर बार की तरह देश की जनता को मूल मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, इसी बौखलाहट में बिना सोचे समझे कांग्रेस घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने का जुमला जड़ दिया। जबकि भाजपा के पुरखे यानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी मुस्लिम लीग के साथ मिलकर 1942 में बंगाल,सिंध एन डब्लू एफपी में सरकार चला रहे थे और अंग्रेजों को सलाह दे रहे थे कि आंदोलन का दमन कैसे किया जाए। कांग्रेस की घोषणा पत्र में जम्मू कश्मीर,पुडुचेरी,लद्दाख,आंध्र प्रदेश,दिल्ली,मणिपुर आदि राज्यों के लिए के लिए भी विशेष घोषणा किया है। कांग्रेस ने देश की जनता को जब भी जो गारंटी दी है उसे हमेशा पूरा किया है आज देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी से पूछ रही है -जो जुमले पहले दिए थे उनका दो जवाब मेरे विकास का दो हिसाब।

कांग्रेस के घोषणा पत्र के पांच न्याय स्तंभ

संवाददाता सम्मेलन में पांच न्याय 25 गारंटी पर अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता ज्योति सिंह ने विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए बताया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के पांच न्याय स्तंभ है, जिसमें युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय शामिल है। इसके तहत खाली पड़ी 30 लाख नौकरियों में अविलंब भरती,अग्नि वीर योजना समाप्त करना,एम एसपी की गारंटी,जीएसटी मुक्त बीज ,खाद, कृषि उपक्रम, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50% आरक्षण,गरीब परिवार के महिला मुखिया को एक लाख सालाना, मनरेगा मजदूरी ₹400 प्रतिदिन गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा के अलावा आर्थिक और जातिगत जनगणना शामिल है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के लिए मुस्लिम महिला ने बनाई 56 इंच की बांसुरी, कौन हैं हिना परवीन जिन्हें है पीएम से मिलने का इंतजार

संवाददाता सम्मेलन में महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलको, प्रवक्ता सोनाल शांति, कमल ठाकुर, रियाज अंसारी, ऋषिकेश सिंह उपस्थित थे।

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

20 minutes ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

38 minutes ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago