Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एक App, विदेशी लड़कियां और करोड़ों का खेल! बड़े सेक्स रैकेट का चौंकाने वाला खुलासा

Nagpur Sex Racket: नागपुर पुलिस ने अंबाझरी क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उज़्बेकिस्तान और दूसरे राज्यों की 5 महिलाओं को मुक्त कराया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं। रैकेट में मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहकों से डील की जाती थी.

Nagpur Sex Racket

Nagpur Sex Racket

Nagpur Sex Racket: नागपुर पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाझरी थाना क्षेत्र में संचालित एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने उज़्बेकिस्तान की दो महिलाओं समेत पंजाब, दिल्ली और कोलकाता की तीन महिलाओं को छुड़ाया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन माणिकराव महाजन के रूप में की है.

मोबाइल ऐप के जरिए होती थी ग्राहकों से डील

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ‘Login Personal Meeting’ नाम के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर ग्राहकों तक महिलाओं की जानकारी पहुंचाते थे. आरोप है कि महिलाओं को कम समय में अधिक कमाई का लालच देकर देह व्यापार में धकेला जाता था. ऐप के जरिए बुकिंग होने के बाद ग्राहकों और महिलाओं की मुलाकात तय कराई जाती थी. पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था.

डिकॉय ऑपरेशन से हुआ रैकेट का खुलासा

सामाजिक सुरक्षा विभाग को इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरी योजना के साथ कार्रवाई की. अधिकारियों ने बोगस ग्राहक (डिकॉय ऑपरेशन) तैयार किया और पंचों की मौजूदगी में गोकुलपेठ स्थित होटल पेटल इन के सामने छापा मारा. पुलिस की कार्रवाई के दौरान पूरे रैकेट का खुलासा हुआ और मौके से महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें: टिकट नहीं मिलने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, पुलिस पर पथराव; दतिया में 15KM लंबा जाम

5.18 लाख रुपये का सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 5.18 लाख रुपये का सामान भी जब्त किया. इसमें लगभग 5 लाख रुपये कीमत की एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद शामिल हैं. पुलिस का मानना है कि जब्त किए गए सामान से नेटवर्क के संचालन और अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

तीन आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

मामले में समीर उर्फ मनीष उर्फ गगन ठाकुर, राहुल और पूजा नाम की एक महिला आरोपी की तलाश जारी है. अंबाझरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143 और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital