देश

पीएम मोदी के योग दिवस कार्यक्रम में आने से पहले कोलकाता का रेड रोड रहेगा बंद

कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 जून को शहर में होने वाले इंटरनेशनल योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की और बताया कि रेड रोड एक हफ्ते तक बंद रहेगा.

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “21 जून को रेड रोड पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के सिलसिले में, आसपास के इलाकों में ट्रैफिक के लिए खास नियम लागू रहेंगे. यात्रियों से गुजारिश है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनाएं और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को विश्व योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता आ रहे हैं. प्रधानमंत्री रेड रोड पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही, उस दिन पूरा शहर इस कार्यक्रम से जुड़ेगा.

योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

एडवाइजरी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कोलकाता की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक, रेड रोड, एक हफ्ते तक ट्रैफिक के लिए बंद रहेगी. इस बड़े कार्यक्रम को देखते हुए एक अस्थायी मंच बनाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है.

एडवाइजरी में कहा गया है कि 21 जून को सुबह 2 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक, सभी तरह के माल ढोने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. यह रोक एजेसी बोस रोड पर लेनिन सरानी (मौलाली क्रॉसिंग) से दक्षिण की ओर, सेंट जॉर्ज गेट रोड, स्ट्रैंड रोड से राजा वुडमुंट स्ट्रीट तक, सीआर एवेन्यू पर जीसी एवेन्यू से दक्षिण की ओर, और जेएल नेहरू रोड (दोनों तरफ) पर लागू रहेगी.

एडवाइजरी में कहा गया, “गुरु नानक सरानी (मेयो रोड) 21 जून को सुबह 2 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक सभी गाड़ियों के लिए बंद रहेगी, सिवाय उन कारों के जिन पर कार्यक्रम के लिए खास तौर पर जारी किए गए स्टिकर लगे होंगे.”

21 जून को तड़के 2 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक कई सड़कें ट्रैफिक के लिए बंद रहेंगी. इन सड़कों में हॉस्पिटल रोड ईस्ट, वेस्ट हॉस्पिटल रोड, लवर्स लेन, कैसुरीना एवेन्यू, खिदिरपुर रोड के अलावा अन्य रोड हैं. इन मार्गों का इस्तेमाल करने वाले लोग ट्रैफिक पुलिस की एजवाइजरी जरूर पढ़ें और इसके अनुसार अपनी यात्रा का प्लान बनाएं.

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की बढ़ेगी मुश्किल? जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अड़ी ED

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

17 minutes ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

36 minutes ago

दिव्या मित्तल ने खोल पत्ते, 2027 के लिए खेला तगड़ा दांव; क्या है JBP का प्लान?

Divya Mittal UP Election Plan: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव…

41 minutes ago

योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना का कमाल: बेटियों के ब्याह के लिए आए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन

यूपी में योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है.…

44 minutes ago

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और संबल, योगी सरकार ने दी 28 नए डे केयर सेंटरों को मंजूरी

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…

1 hour ago