आस्था

हिंदू धर्म में कौन-कौन से हैं 16 संस्कार? जानिए इंसान के खुशहाल जीवन से क्या है इनका कनेक्शन

Solah Sanskar In Hindu Dharma: सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में कुल सोलह प्रकार के संस्कारों का विधान बतलाया गया है. हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए इन संस्कारों को अपने जीवन में धारण करना बेहद जरूरी और कल्याणकारी माना जाता है. हमारे ऋषि-मुनियों ने युगों-युगों तक मानव जीवन का गहन अध्ययन करने के बाद इन 16 संस्कारों को एक सूची में पिरोया है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.

सनातन धर्म में ‘संस्कार’ केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि मानव जीवन को पवित्र, अनुशासित और सुसंस्कृत बनाने वाली एक वैज्ञानिक जीवन शैली हैं. हमारे ऋषि-मुनियों ने जीवन का गहन अध्ययन कर गर्भधारण से लेकर मृत्यु तक के सफर को 16 महत्वपूर्ण चरणों में बांटा है(16 sanskar of hindu-dharma).

ब्रजभूमि के कथावाचक ‘भगवानसिंहदास ठाकुर’ के अनुसार, ये संस्कार इंसान के मां के गर्भ में आने से लेकर उसकी मृत्यु तक चलते हैं, जो व्यक्ति को समाज में ढलने और एक अच्छा इंसान बनने में मदद करते हैं.

16 संस्कारों की संक्षिप्त सूची और अर्थ

1. गर्भकाल के संस्कार (शुरुआती 3):

  • गर्भाधान: श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति के लिए पवित्र भाव से गर्भधारण करना, जो जीवन की नींव है.
  • पुंसवन: गर्भ के दूसरे-तीसरे महीने में शिशु की शारीरिक रक्षा और अंगों के विकास के लिए.
  • सीमंतोन्नयन (गोद भराई): मां को खुश और तनावमुक्त रखने के लिए ताकि शिशु का दिमागी विकास अच्छा हो.

2. शिशु काल के संस्कार (6 संस्कार): (Hindu-dharma)

  • जातकर्म: जन्म लेते ही शिशु की लंबी आयु और तेज बुद्धि के लिए शहद-घी चटाना.
  • नामकरण: नक्षत्रों के आधार पर बच्चे का एक सार्थक नाम रखना.
  • निष्क्रमण: चौथे महीने में पहली बार बच्चे को घर से बाहर निकालकर सूर्य-चंद्रमा के दर्शन कराना.
  • अन्नप्राशन: छठे महीने में बच्चे को पहली बार ठोस अनाज (खीर) खिलाना.
  • चूड़ाकर्म (मुंडन): शुद्धता और दिमागी विकास के लिए सिर के बाल पहली बार कटवाना.
  • कर्णभेद: श्रवण शक्ति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए कान छेदना.

3. शिक्षा और ज्ञान के संस्कार (5 संस्कार):

  • विद्यारंभ: बच्चे को अक्षरों का प्रारंभिक ज्ञान देना.
  • उपनयन (जनेऊ): बालक को कड़े नियमों और अनुशासन में बांधकर दूसरा जन्म (द्विज) मानना.
  • वेदारंभ: गुरुकुल में वेदों और शास्त्रों की उच्च शिक्षा की शुरुआत.
  • केशांत: किशोर अवस्था में पहली बार दाढ़ी-मूंछ साफ करना, जो ब्रह्मचर्य का प्रतीक है.
  • समावर्तन (दीक्षांत): शिक्षा पूरी कर गुरु की आज्ञा से गृहस्थ जीवन में लौटने का उत्सव.

4. गृहस्थ और अंतिम सफर (आखिरी 2):

  • विवाह: ब्रह्मचर्य से गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर समाज व परिवार के प्रति कर्तव्यों को निभाना.
  • अंत्येष्टि (दाह संस्कार): मृत्यु के बाद शरीर को अग्नि को सौंपना, ताकि आत्मा को मोक्ष मिल सके.

ये 16 संस्कार मनुष्य को अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने का मार्ग हैं, जिससे व्यक्ति समाज में मान-सम्मान पाकर एक आदर्श जीवन जीता है.

यह भी पढे़ें: 15 करोड़ में बिक रहे सांसद! शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत का बड़ा दावा, 9 में से 6 गए… क्या है ‘ऑपरेशन टाइगर’?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

12 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

18 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

29 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

31 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

33 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

46 minutes ago