Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anti Terror Operation In J&K: आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सुरनकोट और मेंढर में चल रहा सर्च ऑपरेशन

Anti Terror Operation:सुरक्षाबलों ने सुरनकोट और मेंढर में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. पुलिस, सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल्स की टीम संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की जांच के लिए कई इलाकों में तलाशी ले रही है.

Jammu Kashmir News
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

मेंढर, 24 जून: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों ने एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन स्थानीय पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है.

सुबह करीब 6 बजे सुरनकोट और मेंढर के कई इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई. ऑपरेशन फिलहाल जारी है और इसमें कई इलाके खंगाले जा रहे हैं.

सुरनकोट में सारी, उस्तान, पठानकोर, लुहार मोहल्ला, चंदिमढ़, फगल, हरी टॉप और कागवाली जैसे क्षेत्रों को घेरे में लिया गया है, जबकि मेंढर के लिंबा, उच्छड़ और कल्लर-गुरसाई क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

अधिकारियों का कहना है कि अभियान सतर्कता बढ़ाने और संभावित आतंकी मूवमेंट की जांच के तहत चलाया जा रहा ऑपरेशन संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी गंभीरता से अंजाम दिया जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital