Bharat Express DD Free Dish

Kulgam Encounter: कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों के Operation Akhal में 3 आतंकी ढेर, इनमें से एक पहलगाम हमले के बाद हिट-लिस्ट में था, अन्य की तलाश तेज

Anti Terror Operation In J&K: कुलगाम के अखल जंगल में ‘ऑपरेशन अखल’ में 2 आतंकी ढेर होने की सूचना मिली है. इनमें एक आतंकवादी हारिस नजीर डार पहलगाम हमले से जुड़ा था. उसकी AK-47 व अन्य हथियार बरामद हुए.

Kulgam Encounter in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना

Jammu Kashmir news: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में चल रहे ‘ऑपरेशन अखल’ (Operation Akhal) में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी हारिस नजीर डार की पहचान हुई, जो पुलवामा का निवासी था और सी-कैटेगरी का आतंकी माना जाता था.

हारिस उस 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को खुफिया एजेंसियों ने जारी किया था. उसके पास से एक AK-47 राइफल, मैगजीन, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ. दूसरे आतंकी की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी घायल हुआ, जिसे श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

Encounter In Kulgam: प्रतीकात्मक तस्वीर

रात के लिए ऑपरेशन रोक दिया गया

मुठभेड़ (Kulgam Encounter) शुक्रवार रात से शुरू हुई, जिसमें रातभर रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही. चिनार कोर ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि एक आतंकी मारा गया, जबकि दोपहर तक दूसरा भी ढेर हो गया. हालांकि, कम रोशनी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण रात के लिए ऑपरेशन (Anti Terror Operation) रोक दिया गया है, जो रविवार सुबह फिर शुरू होगा. खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. इस संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सेना और CRPF शामिल हैं.

पहलगाम हमले से जुड़े आतंकी की मौत

हारिस नजीर डार पहलगाम हमले से जुड़ा होने का शक था, जिसमें 22 अप्रैल को कई लोग मारे गए थे. खुफिया एजेंसियों ने इस हमले के बाद 14 संदिग्धों की सूची जारी की थी, जिसमें हारिस भी शामिल था. इस ऑपरेशन से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, लेकिन जंगल में छिपे अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा. स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र को घेर लिया गया है.

Pahalgam Terror Attack

आतंकियों को मार गिराने, पकड़ने की कोशिश

भारतीय सुरक्षाबलों ने इस अभियान को तेज करने का फैसला लिया है. रविवार सुबह शुरू होने वाले ऑपरेशन में और आतंकियों को मार गिराने या पकड़ने की कोशिश होगी. इस बीच, घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है. ‘ऑपरेशन अखल’ आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है, और क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं.

Also Follow Bharat Express on X

यह भी पढ़िए: Anti Terror Operation In J&K: आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सुरनकोट और मेंढर में चल रहा सर्च ऑपरेशन

(इनपुट— विकास अबरोल)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read