देश

उदयपुर में कुमार विश्वास की बेटी अग्रता की शाही शादी, बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाई रौनक

प्रसिद्ध कवि और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा शादी के बंधन में बंध गई हैं. उदयपुर के लीला पैलेस में तीन दिन तक चले इस भव्य समारोह में परिवार, दोस्त और बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुमार विश्वास और उनकी पत्नी मंजू शर्मा का डांस भी खासा चर्चा में है.

शाही अंदाज में संपन्न हुई शादी

अग्रता शर्मा की शादी पवित्र खंडेलवाल से बड़े ही शाही अंदाज में संपन्न हुई. बीते साल अप्रैल में दोनों की सगाई और रोका सेरेमनी हुई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. शादी समारोह के दौरान हल्दी, मेहंदी, संगीत और फेरे जैसी सभी रस्में पूरे पारंपरिक और भव्य अंदाज में निभाई गईं.

बॉलीवुड सितारों की रही खास मौजूदगी

इस ग्रैंड वेडिंग में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. खासकर संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम और कैलाश खेर ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. शादी में करीब 200 खास मेहमान शामिल हुए, जिनमें साहित्य, राजनीति और बॉलीवुड जगत के कई चर्चित नाम शामिल थे.

दूल्हा-दुल्हन का शाही लुक

शादी की तस्वीरों में अग्रता शर्मा ने लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत और शाही अंदाज में नजर आईं. उन्होंने राजस्थानी कुंदन जड़ाऊ ज्वेलरी पहनकर अपने पारंपरिक लुक को और भी खास बना दिया. वहीं, दूल्हे पवित्र खंडेलवाल ने गोल्डन शेरवानी पहनकर एक रॉयल लुक अपनाया.

प्रशंसकों में खुशी की लहर

डॉ. कुमार विश्वास अपनी बेटी की शादी में खुशी से झूमते नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनके डांस मूव्स और चेहरे की खुशी को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं. शादी के बाद अब यह नवविवाहित जोड़ा अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा है, और उन्हें परिवार और प्रशंसकों से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं.

अग्रता ने कहां से की पढ़ाई लिखाई

अग्रता शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा गाजियाबाद के डीपीएस से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के प्रसिद्ध बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की. उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर डिग्री ली और वर्तमान में “डिजिटल खिड़की” नामक कंपनी की डायरेक्टर हैं.

डॉ. कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं- अग्रता शर्मा और कुहू शर्मा. जहां अग्रता अब अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुकी हैं, वहीं उनकी छोटी बेटी कुहू ने लंदन के प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज से साइकोलॉजी में बीएससी की पढ़ाई की है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago