देश

‘राजनैतिक आकाओं की सरपरस्ती के घाल-मेल ने ऐसे लफंगों को मान्यता दिला दी है’, गोतस्कर समझकर 12वीं के छात्र की हत्या पर कुमार विश्वास ने साधा निशाना

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर गदपुरी के पास कक्षा-12 के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल खुद को गौरक्षक कहने वालों ने आर्यन को गौ तस्कर समझकर हत्या कर दी थी. कार में बैठै आर्यन और उसके मकान मालिक का हाईवे पर करीब 20 किलोमीटर तक आरोपियों ने पीछा किया था और इसके बाद गोली मार दी थी. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तो वहीं इस पूरे मामले पर सियासत भी तेज हो गई है.

इस पर ताजा बयान जाने-माने कवि कुमार विश्वास की ओर से सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि “इन तथाकथित समाज-सेवकों ने पूरे देश में गंदगी मचा रखी है. जल्दी लोकप्रिय होने की लालसा और अपने राजनैतिक आकाओं की सरपरस्ती के घाल-मेल ने ऐसे लफ़ंगों को मान्यता दिला दी है. कभी गाय पाली नहीं, धर्म का “ध” पता नहीं और चल देते हैं धर्म बचाने.” इसी के साथ ही कहा है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पिछले वर्ष ऐसे लोगों को क़ानूनी सख़्ती से निपटने का आह्वान किया था. अब तो पानी सिर के ऊपर से जा रहा है.”

ये भी पढ़ें-“लोगों को पीतल की लौंग क्या मिल जाती है, वह अपने आप को सर्राफ समझ बैठते हैं…” आखिर वसुंधरा राजे ने किसकी ओर इशारा कर ली है ये चुटकी?

आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

बता दें कि इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनकी पहचान अनिल कौशिक, वरूण, कृष्ण, सौरव और आदेश के रूप में हुई है. इन लोगों ने खुद को गौरक्षक बताया है. मालूम हो कि इन लोगों ने आर्यन को गौ तस्कर समझकर उसे और उसके साथ कार में बैठे उसके मकान मालिक का हाईवे पर करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया और इसके बाद गोली मार दी थी. पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है.

आरोपियों ने पूछताछ में बताई ये बात

पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताय कि 23 अगस्त की रात उनको लोगों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डस्टर और फॉच्यूर्नर कार सवार गौतस्कर घूम रहे हैं. इसी शक में गोरक्षकों ने कार का पीछा करना शुरू किया और कार को रोकने के लिए फायरिंग करते रहे. पुलिस ने बताया कि हाईवे के गदपुरी टोल पर आरोपियों ने कार रोकने के लिए पीछे से फायरिंग की जो कार का पिछला शीशा तोड़ते हुए ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे आर्यन मिश्रा के गर्दन में जाकर लगी. इसके बाद कार चालक हर्षित ने कार रोक दी.

इसके बाद आरोपियों ने दूसरी गोली आर्यन के सीने में उतार दी. इसके बाद आरोपियों ने देखा की गाड़ी में लड़कों के साथ दो महिलाएं भी बैठी हैं. इस पर उनको समझ में आया कि गलतफहमी में उसने किसी और को गोली मार दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. तो दूसरी ओर घटना के दूसरे दिन यानी 24 अगस्त को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आर्यन की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

18 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

53 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago