क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
पीएम मोदी सिंगापुर की यात्रा पर. सिंगापुर एबेंसी की ओर से रियल एस्टेट ग्रुप कैपिटलैंड के फैसले की सूचना दी गई.
PM Modi Singapore Visit Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रुनेई-सिंगापुर दौरे का आज दूसरा दिन है. वे बुधवार दोपहर को सिंगापुर रवाना हो गए. वे वहां के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. इससे पहले बुधवार को ही उन्होंने सुल्तान बोल्किया के साथ द्विपक्षीय बैठक की.
नई दिल्ली स्थित सिंगापुर के दूतावास ने प्रधानमंत्री मोदी के सिंगापुर दौरे से जुड़ी जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि एशिया के सबसे बड़े डायवर्सिफाइड रियल एस्टेट ग्रुप में से एक सिंगापुर का कैपिटालैंड इन्वेस्टमेंट (CLI) वर्ष 2028 तक भारत में अपने प्रबंधन के तहत फंड को दोगुना से अधिक करके 14.8 बिलियन सिंगापुर डॉलर (भारतीय मुद्रा मेंINR 90,280 Cr) से अधिक करने की योजना बना रहा है.
दिल्ली स्थित सिंगापुर के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर The Edge Singapore की पोस्ट को साझा करते हुए लिखा— “हमें सिंगापुर की कंपनियों को भारत में अपना निवेश दोगुना करते देखना अच्छा लगा! दोनों देशों के आपसी संबंधों में इसी प्रकार गर्माहट आएगी.” वहीं, कैपिटालैंड इन्वेस्टमेंट (CLI) की ओर से एक रिपोर्ट में बताया गया कि उसका लक्ष्य 2028 तक भारत में उसके प्रबंधन के तहत जुटाए गए फंड (FUM) को दोगुने से अधिक करना है, जो 30 जून तक 458.8 अरब भारतीय रुपये के FUM से अधिक है. यह कदम कैपिटालैंड इन्वेस्टमेंट (CLI) के 2028 तक $200 बिलियन FUM हासिल करने के लक्ष्य में भी योगदान देगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कैपिटालैंड इन्वेस्टमेंट (CLI) की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर नए टारगेट की घोषणा की गई है, जिसके अनुसार सिंगापुर का यह औद्योगिक समूह अपने विकास पथ पर अग्रसर है और उनका फोकस समूह की प्राथमिकता भौगोलिक रूप से अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने पर है.
एक बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के बीच सिंगापुर के प्रमुख औद्योगिक समूह कैपिटलैंड ने भारत में हजारों करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है. कैपिटलैंड भारत में आगामी 4 वर्षों में लगभग 45,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.”
सिंगापुर दूतावास के बयान में आज दोपहर कहा गया, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर 4 से 5 सितंबर 2024 तक सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर हैं. हम उनके दौरे को लेकर उत्साहित हैं.”
— भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…