देश

धधक रही अरावली की पहाड़ियां: राजस्थान के कुंभलगढ़ अभयारण्य में ‘तांडव’ मचा रही आग, लाचार दिखा प्रशासन

Kumbhalgarh Wildlife Sanctuary Fire: नतांश/ पाली: राजस्थान के प्रसिद्ध कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के जंगलों में लगी भीषण आग चौथे दिन भी बेकाबू बनी हुई है. आग का दायरा इतनी तेजी से फैल रहा है कि अब इसने नलवानिया बांध नाल और उसके आसपास की पूरी पर्वतमालाओं को अपनी चपेट में ले लिया है. सादड़ी कस्बे और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में हैं, क्योंकि ऊंची इमारतों से जंगल में धधकती आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं.

तेज हवाओं ने आग में डाला ‘घी’

प्रशासन और वन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने की हरसंभव कोशिश कर रही हैं, लेकिन कुदरत उनका साथ नहीं दे रही. अरावली की पहाड़ियों पर चल रही तेज हवाओं के कारण आग की चिंगारियां पल भर में दूर तक फैल रही हैं, जिससे नए इलाकों में भी आग धधक उठती है.

रात के समय तो मंजर और भी डरावना हो जाता है, जब अंधेरे में दूर-दूर तक पहाड़ियां लाल नजर आती हैं. आग के कारण जंगल की बहुमूल्य वन संपदा, औषधीय पौधे और वन्यजीवों का चारा पूरी तरह जलकर राख हो चुका है.

वन्यजीवों के अस्तित्व पर संकट

कुंभलगढ़ अभयारण्य अपने दुर्लभ वन्यजीवों के लिए जाना जाता है, लेकिन इस भीषण आग ने उनके आशियाने उजाड़ दिए हैं. वन्यजीव और पर्यावरण प्रेमी रेखाराज मेवाड़ा ने चिंता जताते हुए कहा कि आग की वजह से कई छोटे-बड़े जीव-जंतु झुलस गए हैं और जो बचे हैं, वे अपनी जान बचाने के लिए रिहायशी इलाकों या सुरक्षित जंगलों की ओर भाग रहे हैं. इससे न केवल वन्यजीवों की जान को खतरा है, बल्कि क्षेत्र का पारिस्थितिकी संतुलन (Ecological Balance) भी पूरी तरह बिगड़ता जा रहा है.

प्रशासन की चुनौतियां और चिंता

जंगल का रास्ता दुर्गम और पहाड़ी होने के कारण दमकल की गाड़ियों का वहां पहुंचना नामुमकिन है. वन विभाग के कर्मचारी पारंपरिक तरीकों और सीमित संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया, तो यह आसपास के रिहायशी इलाकों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है. फिलहाल, पूरा ध्यान आग को फैलने से रोकने और वन्यजीवों को सुरक्षित रखने पर केंद्रित है.

ये भी पढ़ें: फन्ना बाबू अमर रहे’ के नारों के बीच निकली अंतिम यात्रा, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago