Bharat Express DD Free Dish

forest fire

उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए विभाग के भीतर मजबूत लोकल सिस्टम बनाने की वकालत की है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट में 5 साल बाद मामले आने से न्याय में देरी होती है.

पाली के कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में भीषण आग चौथे दिन भी बेकाबू है. नलवानिया बांध और आसपास की पहाड़ियां आग की चपेट में हैं. तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है और वन्यजीवों के जीवन पर भारी संकट मंडरा रहा है.

नेपाल के जंगलों में आग लगने के कई मामले सामने आ रहे हैं.इसके कारण अस्पतालों में घायलों की संख्या में भी चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है. इस कारण, हर दिन कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा है.

जंगल की आग से वनों का क्षरण तो होता ही है बहुमूल्य वन संपदा और कार्बन भी नष्ट हो जाते हैं. इसके अलावा पारिस्थितिकी तंत्र भी प्रभावित होता है।