Kunal Kamra Stand-Up Show Removed: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर चर्चा में हैं- इस बार मंच से नहीं, बल्कि मंच तक पहुंच के अधिकार को लेकर. अपने तीखे व्यंग्य और राजनीतिक कटाक्ष के लिए मशहूर कामरा ने हाल ही में BookMyShow से सार्वजनिक रूप से पूछा है कि क्या उन्हें अब भी अपने शो इस प्लेटफॉर्म पर लिस्ट करने की अनुमति है. यह सवाल ऐसे वक्त पर आया है जब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें प्लेटफॉर्म की कलाकार सूची से हटा दिया गया है और इसके पीछे उनके एक हालिया शो में दिए गए बयानों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक सवाल उठाते हुए लिखा…
“Hello @bookmyshow, can you please confirm if I have your platform to list my shows? If not, it’s fine. I understand…”
यह ट्वीट तब आया जब खबरें सामने आईं कि कामरा को Book My Show के कलाकारों की सूची से हटा दिया गया है. इस कदम के पीछे उनके हालिया प्रदर्शन के दौरान की गई व्यंग्यात्मक टिप्पणियों को वजह माना जा रहा है.
कामरा ने एक शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बिना नाम लिए “गद्दार” कहा, जिससे शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता नाराज़ हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना युवा नेता राहूल कनाल ने Book My Show से आग्रह किया कि वे कामरा के शो को अपने मंच पर न होस्ट करें.
अब तक Book My Show की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
मुंबई में हाल ही में हुए शो में कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भविष्य अग्रवाल की जमकर खिंचाई की. उन्होंने कंपनी के कस्टमर सर्विस और रिफंड मुद्दों पर व्यंग्य करते हुए कहा,
“तुम दो-पहिया बनाते हो और दोनों ही पहिए काम नहीं करते. फिर भी मुझे कहते हो, ‘आओ साथ मिलकर भारत बनाते हैं’.”
उन्होंने ये भी जोड़ा कि कंपनी तकनीकी समस्याओं को हल करने के बजाय स्कूटर के नए रंग लॉन्च करने पर ज़ोर दे रही है.
“शायद एक नया शेड स्कूटर की दिक्कतें दूर कर देगा,” उन्होंने चुटकी ली.
कामरा ने सुधा मूर्ति की सादगी भरी छवि पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा,
“जो अमीर हो जाते हैं और मिडिल क्लास होने का नाटक करते हैं, उनमें से एक महान औरत हैं – सुधा मूर्ति. उन्होंने अपनी सादगी पर पचास किताबें लिखी हैं, हर किताब का सार यही है कि वो सिंपल हैं.”
उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि सुधा मूर्ति के पति नारायण मूर्ति का 70 घंटे काम करने का सुझाव कितना विडंबनापूर्ण है.
कामरा ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी नहीं बख्शा. उन्होंने महिंद्रा के मोटिवेशनल ट्वीट्स पर कटाक्ष करते हुए कहा:
“आनंद महिंद्रा भी बूढ़े हैं. वो सब कुछ पर ट्वीट करते हैं- थर्मोडायनामिक्स, मरीन बायोलॉजी, रेडियोऐक्टिविटी- बस अपनी कारों को कैसे बेहतर बनाएं, इस पर नहीं करते.”
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…