श्रीलंका से लौटते समय पीएम मोदी ने किए रामसेतु के दर्शन.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के अंतिम दिन यानी कि आज (6 अप्रैल) को अनुराधापुरा में महो-ओमानथाई रेलवे लाइन के ट्रैक अपग्रेडेशन का उद्घाटन और जया श्री महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद भारत लौट आए. उन्होंने श्रीलंका से लौटते समय आसमान से रामसेतु के दर्शन किए. पीएम मोदी श्रीलंका से सीधे तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे, जहां उन्होंने समंदर पर बने पंबन वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन किया.
पीएम मोदी ने रामसेतु के दर्शन करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. उन्होंने लिखा, “आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए. ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला. मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री लंका की यात्रा खत्म कर आज तमिलनाडु पहुंचे, जहां उन्होंने रामेश्वरम में समुद्र पर बने पंबन वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन किया. उन्होंने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई. साथ ही पुल के संचालन को देखा और जानकारी ली.
यह भी पढ़ें- Pamban Bridge: पीएम मोदी ने किया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, ट्रेन और एक जहाज को दिखाई हरी झंडी, जानें इसकी खासियत
-भारत एक्सप्रेस
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…