Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kunal Kamra Controversy

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की एक टी-शर्ट पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. आरएसएस पर निशाना साधने का आरोप लगने के बाद BJP नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की बात कही. शिव सेना ने भी कामरा की आलोचना की.

एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर कामरा ने लिखा, “डियर बुक माई शो, मैं समझ सकता हूं कि आपको राज्य के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की जरूरत है. मैं जानता हूं कि मुंबई लाइव मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र है. ऐसे में राज्य के सहयोग के बिना कोल्डप्ले और गन्स एंड रोजेजे जैसे शो संभव भी नहीं हैं."

कुणाल कामरा ने BookMyShow से पूछा है कि क्या वह अब भी अपने शो लिस्ट कर सकते हैं, क्योंकि एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष के बाद उन्हें मंच से हटाए जाने की खबर है.

विवादित टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर फिल्म जगत के कुछ सितारे सपोर्ट में तो कुछ विरोध में नजर आए. एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी.