Kurnool Bus Accident: शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा देखने को मिला. जहां एक बस हादसे का शिकार हो गई. बस और बाइक की इस भिडंत में कई लोगों की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.
दरअसल, आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले के कल्लुर मंडल में ये दर्दनाक हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक ये बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी. जब यह बस चिंन्णाटेकुर इलाके में पहुंची तभी बस के सामने बाइक आ गई. बाइक को बचाने के चक्कर में ये भयानक हादसा हो गया.
हादसा इतना भयंकर था की पूरी बस कुछ ही मिनट में जलकर राख हो गई. इस हादसे में बस में दर्जनों लोग सवार थे. सूत्रों के अनुसार इस हादसे के दौरान कई लोग बस की इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकलने में कामयाब हो गए. वहीं कई लोग बस के अंदर फंस गए. जिसकी वजह से एक दर्जन लोग आग में जिंदा जल गए.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका उपचार चल रहा है.
पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गईं. पुलिस फिलहाल यह पता करने में जुटी है कि इस कावेरी ट्रैवेल्स की बस में कितने लोग सवार थे.
इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और पीड़ितों को पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया.
उन्होंने लिखा,
चिन्णाटेकुर इलाके में बस हादसे की खबर सुनकर मन बहुत दुखी हुआ है. इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. सरकार घायलों और पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता देगी.
वहीं इस दर्दनाक हादसे पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSRCP के मुखिया जगनमोहन रेड्डी ने भी दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस बस हादसे की खबर बहुत दुखद है. हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं सरकार से घायलों और प्रभावित लोगों की पूरी मदद करने और इलाज की सुविधा की मांग करता हूं.
बता दें कि, यह बस कावेरी ट्रैवेल्स की थी, जो हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही थी. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…