Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“बस एक मौका दीही जा” छपरा में पति खेसारी लाल यादव के लिए पत्नी चंदा यादव ने संभाला मोर्चा,स्कॉर्पियो में घूमकर मांग रहीं वोट

Khesari Lal Yadav Chapra Election: खेसारी लाल यादव छपरा सीट से नामांकन कर चुके हैं. वो छपरा के अलग-अलग गांवों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, लेकिन अपने पति को सपोर्ट करने के लिए चंदा यादव भी चुनावी मैदान में पूरी तरह उतर चुकी हैं.

Khesari Lal Yadav Chapra Election

Khesari Lal Yadav Chapra Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है. इस बार भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी सियासी डेब्यू कर रहे हैं. उन्हें राजद ने छपरा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर रहे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के चुनाव प्रचार में उनकी पत्नी चंदा यादव भी जमकर साथ दे रही हैं.

खेसारी लाल यादव छपरा सीट से नामांकन कर चुके हैं. वो छपरा के अलग-अलग गांवों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, लेकिन अपने पति को सपोर्ट करने के लिए चंदा यादव भी चुनावी मैदान में पूरी तरह उतर चुकी हैं.

गांव-गांव घूम रहीं चंदा यादव

चंदा यादव छपरा के गांवों में जाकर लोगों से मिल रही हैं और उनसे बातचीत कर रही हैं. वो महिलाओं के बीच दावेदारी पक्की कर रही हैं. अब खेसारी की पत्नी को सारण में जनसंपर्क करते हुए देखा गया.

वीडियो में चंदा स्कॉर्पियो में सवार होकर लोगों से मिल रही हैं और उनसे खेसारी लाल यादव को एक मौका देने की अपील कर रही हैं.

ऑफिशियल अकाउंट पर कर रहे वीडियो पोस्ट

उन्होंने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर प्रचार की वीडियो पोस्ट की है और लिखा है, “जनसंपर्क जारी है, छपरा विधानसभा क्षेत्र के भगवान रूपी जनता से निवेदन बा की बस एक बार सेवा के मौका दीही जा. दोबारा बोले के ना पड़ी.”

खेसारी लाल यादव भी छपरा के अलग-अलग गांवों में जाकर जनता से मिल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने युवाओं की भीड़ के साथ फोटो पोस्ट की थी और जनता का सपोर्ट करने के लिए आभार भी व्यक्त किया था.

पहले छपरा से चंदा को मिला था टिकट

पहले छपरा विधानसभा सीट से चंदा यादव को राजद से टिकट दिया गया था. लेकिन, बाद में चंदा को हटाकर खेसारी को टिकट दिया गया. अब दोनों पति-पत्नी मिलकर विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत कर रहे हैं. अब देखना होगा कि बतौर एक्टर-सिंगर तो जनता ने खेसारी को खूब सारा प्यार दिया है, लेकिन क्या चुनाव में एक राजनेता के तौर पर जनता खेसारी को अपनाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: पीएम मोदी का युवाओं से संवाद, कहा- ‘रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से एनडीए सरकार’

फिल्मों की तरह राजनीति पर कर रहे फोकस

बिहार चुनाव में मेहनत के साथ-साथ खेसारी अपनी फिल्मों और गानों पर भी फोकस कर रहे हैं. उनकी आगामी फिल्म जमानत भी रिलीज होने वाली है, जिसके पोस्टर और गाने रिलीज हो चुके हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. पहले चरण में 6 और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है. नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital