देश

MP News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है ‘लाड़ली बहना योजना’, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को ऐतिहासिक योजना के लिए दी बधाई

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हर स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाएगी. महिला सशक्तिकरण के लिए कैबिनेट ने ऐतिहासिक फैसला लेकर आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अनुमोदित कर दिया है.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अगर बहनें, महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा और प्रदेश सशक्त होगा तो देश भी सशक्त होगा. बिना आधी आबादी के सशक्तिकरण के देश मजबूत नहीं हो सकता. इसलिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रावधान किया गया है कि प्रत्येक वर्ग की बहनें, जिनकी उम्र 23 साल से ज्यादा होगी उनके खाते में एक हजार रूपया प्रतिमाह आएगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 60 साल से ऊपर की उम्र के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू है. उसमें अभी 600 रूपये प्रतिमाह महिला को मिलते हैं. इस योजना में भी और राशि सम्मिलित कर न्यूनतम एक हजार रूपया किया जाएगा. इस तरह 60 साल से ऊपर की बहनों को भी एक हजार रूपये हर महीने मिल जाएंगे.

आर्थिक रूप से बहनें हों सशक्त

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बहनों को जिस तरह राजनैतिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया गया है, अब उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त किया जाए. मुख्यमंत्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि बहनें इस राशि का उपयोग परिवार के सुदृढ़ीकरण और बेहतरी के लिए करेंगी.

लाड़ली बहना योजना 5 मार्च को होगी लांच

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 5 मार्च को लांच की जायेगी और इसी दिन से इसके आवेदन लेना प्रारंभ किये जायेंगे. होली और रंगपंचमी के बाद 15 मार्च से आवेदन भरे जाएंगे. आवेदन बहुत सरल हैं, बहनों को कहीं नहीं जाना होगा। उनके गाँव में ही आवेदन भरवाने टीम आएगी. इस कार्य में सहायता के लिए प्रशासनिक अधिकारी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे. मार्च और अप्रैल में आवेदन भरने का काम पूरा हो जाएगा.

शहरों के वार्ड में भी शिविर लगाए जाएंगे. नगर पंचायत में वार्ड छोटे हैं तो एक ही शिविर लगाएंगे और अगर महानगरों में वार्ड बड़े हैं तो वार्ड का विभाजन करके शिविर लगाए जाएंगे. सहजता और सरलता से बहनें अपना आवेदन जमा कर सकें इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी. मार्च-अप्रैल में फार्म भरने के बाद मई में इनकी जाँच कर ली जाएगी. यह योजना ढाई लाख रूपये तक की सालाना आय वाले परिवार की बहनों के लिए है. परिवार का मतलब है पति-पत्नी और उनके बच्चे. यह परिवार की एक यूनिट है. इस परिवार की मुखिया बहन के खाते में पैसे जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मारपीट के दो वीडियो शेयर किया, बोले- “उप्र में भाजपा ने कानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पाँच एकड़ से कम कृषि भूमि जिन किसान परिवारों के पास है वे भी इस योजना के पात्र होंगे. अपने आप में यह ऐतिहासिक योजना है. योजना में 10 जून से पैसा बहन के बैंक खाते में डलना प्रारंभ हो जाएगा और फिर हर महीने की इसी निश्चित तारीख को पैसे डाले जाएंगे. इससे बहनों को पता रहेगा कि इस तारीख को खाते में योजना के पैसे आएंगे. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना उनकी जिंदगी बदलने में सहायक होगी.

Rohit Rai

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

15 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

32 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

48 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago