देश

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मारपीट के दो वीडियो शेयर किया, बोले- “उप्र में भाजपा ने कानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है”

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर पुरजोर तरीके से प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है. इस बार उन्होंने ट्विटर पर मारपीट के दो वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि, “उप्र में भाजपा ने क़ानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है.” इससे पहले कल ही वह विधानसभा सत्र के दौरान प्रयागराज में सरेआम हुई उमेश पाल की हत्या पर भी प्रदेश सरकार को घेरा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े लहजे में कहा था कि, “अपराधियों को मिट्टी में मिला दूंगा.” इस तरह से सपा यूपी सरकार पर आरोप लगाने के किसी भी दांव को खाली नहीं जाने दे रही है औऱ लगातार हावी दिखाई दे रही है.

गाजियाबाद के होटल में डीजे को लेकर चले लाठी-डंडे, बहा खून

अखिलेश ने एक वीडियो शेयर किया है जो किसी होटल का दिखाई दे रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लाठी-डंडे से लोग युवकों व महिलाओं पर वार कर रहे हैं. महिलाएं चीख-चिल्ला रही हैं और ऐसा करने से मना कर रही हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग़ाज़ियाबाद के एक होटल का है, जहां डीजे को लेकर जमकर लाठी डंडे चले हैं.

इस मामले में अखिलेश के ट्विट पर रिप्लाई करते हुए डीसीपी रूरल ने जानकारी दी है कि मामला शनिवार देर रात 2 बजे का है. शादी में कॉकटेल पार्टी हो रही थी. इसी दौरान लोगों ने अधिक समय तक डीजे बजाने की मांग की, लेकिन होटल मालिक ने मना कर दिया. इसी के बात जो लोग होटल में आए थे, उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी. फिलहाल दि0 26.02.23 को थाना मसूरी क्षेत्र मे होटल मे शादी मे डीजे बजाने को लेकर वाद विवाद के दौरान मारपीट के सम्बन्ध मे 15-20 लोगो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 09 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य लोगों को वीडियो के आधार पर चिन्हित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

नोएडा की है दूसरी घटना

एक दूसरी वीडियो अखिलेश यादव ने जो वायरल किया है, उसमें भी मार-पीट और फिर गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है. इस मामले में अखिलेश के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने जानकारी दी है कि मामला थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़ी शहदरा का है, जहां एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट और गाली गलौज हुई है. पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है. दोनों पक्षों में जमीन को लेकर काफी वक्त से विवाद चल रहा है. इस मामले में कोर्ट ने स्टे भी दिया था, लेकिन 17 फरवरी को स्टे खारिज हो गया था, जिससे दूसरे पक्ष में इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और हवाई फायरिंग की. पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में आरोपी पक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AI का राजनीति में हस्तक्षेप

डिजिटल युग में AI और आधुनिक तकनीकें केवल विकास और सुविधा के साधन नहीं रह…

1 minute ago

मुजफ्फरनगर में मिसाल: बेटे की मौत के बाद सास ने कराई बहू की शादी, देवर ने किया कन्यादान; 1 कहानी के 3 हीरो कौन?

Muzaffarnagar Inspiring Remarriage: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. पति और…

3 minutes ago

UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, कहा – कब्जा खाली करो, J&K हमारा था, है और रहेगा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने कड़ा जवाब दिया.…

5 minutes ago

‘लड़ाई में कौन था, कौन नहीं…’, CM के पलटवार में घिर गया अब्दुल्ला परिवार; क्या है पुरानी फाइलें?

Omar Abdullah Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरएसएस और बीजेपी की…

27 minutes ago

नेपाल बाढ़ के बाद एक महीने से लापता बशीरहाट का शिक्षक दंपति, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

नेपाल में आई भीषण आपदा के एक महीने बाद भी बशीरहाट के रिटायर्ड शिक्षक दंपति…

27 minutes ago

‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी…’ उमा भारती के ऐलान से गरमाई सियासत, 2029 पर खोले पत्ते

Uma Bharti Jhansi News: बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने 2029 के लोकसभा चुनाव…

41 minutes ago