ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित लूट गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों पर कार्रवाई की. इस गैंग की सरगना एक महिला है, जिसे इलाके में ‘लेडी डॉन’ के नाम से जाना जाता है. उस पर आरोप है कि पिता की मौत के बाद उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक गैंग बनाया और इनके साथ मिलकर लूट का अपराध शुरू किया. आरोपी तनु शर्मा अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से लूट की वारदात को अंजाम दे चुकी है.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस गैंग में दो महिलाएं, सात पुरुष और दो नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगभग 5 टन लोहा, दो स्कॉर्पियो, एक ट्रक, 70 हजार रुपए नकद और एक अवैध तमंचा बरामद किया है. गैंग की सरगना तनु शर्मा का बॉयफ्रेंड केडी उर्फ अभिषेक अभी फरार है, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि 11 जून को गाजियाबाद से सूरजपुर जा रहे एक ट्रैक्टर ड्राइवर को बिसरख थाना क्षेत्र के पास लूट लिया गया था. ट्रैक्टर में करीब 8,810 किलोग्राम एंगल और प्लेट थी, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई थी.
पुलिस ने इस लूट की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया सूचनाओं के आधार पर इस गिरोह की पहचान की. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तनु शर्मा और उसके सहयोगियों ने मिलकर लूट की योजना बनाई थी.
पुलिस ने इस लेडी डॉन के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय तनु शर्मा कक्षा 12 तक पढ़ी है और अपने पिता की मृत्यु के बाद सेक्टर-36 ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर मार्केट स्थित धर्मकांटा का संचालन कर रही थी. वहीं, उसकी मुलाकात इस लूट में शामिल कई लोगों से हुई. गिरोह ने धर्मकांटे पर ही योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया.
ये भी पढ़ें: Maharashtra News: 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 59 नए केस दर्ज, एक की मौत
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…