देश

सूरत पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 119 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू

सूरत पुलिस ने गुरुवार को शहर में अवैध रूप से रह रहे 119 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने भेस्तान, उन, पांडेसरा, चौक बाजार और रांदेर जैसे इलाकों में छापेमारी कर इन अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ा. ये सभी किराए के मकानों में रहकर मजदूरी या लारी-गल्ला का काम करते थे.

सूरत के संयुक्त पुलिस आयुक्त राघवेंद्र वत्स ने बताया कि पूछताछ में इनके बांग्लादेशी होने के पुख्ता सबूत मिले हैं. अब इनका बायोमेट्रिक डेटा लिया जाएगा, ताकि भविष्य में ये भारत में दोबारा प्रवेश न कर सकें.

26 पुरुष और 37 महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन ग्रुप और विभिन्न थानों की टीमें शामिल थीं. गिरफ्तार किए गए लोगों में 26 पुरुष और 37 महिलाएं शामिल हैं. पूछताछ और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से इनकी पहचान की पुष्टि की गई.

200 से अधिक अवैध प्रवासियों को किया जा चुका डिपोर्ट

राघवेंद्र वत्स ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, “इस कार्रवाई के तहत अब तक 119 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है. इससे पहले भी सूरत पुलिस 200 से अधिक अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को डिपोर्ट कर चुकी है.”

ये भी पढ़ें- जन्मदिन पर नए घर में गृह प्रवेश: 5, सुनहरी बाग बना राहुल गांधी का आधिकारिक निवास

नहीं मिला कोई दस्तावेज

उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उनकी नागरिकता साबित हो. हालांकि, पूछताछ और केंद्रीय एजेंसियों की जांच से इनके बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई. इनमें से किसी का आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है. डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल हैं.

नियमों के तहत होगी डिपोर्टेशन की प्रक्रिया

उन्होंने कहा, “डिपोर्टेशन की प्रक्रिया तय नियमों के तहत होगी. इनके बायोमेट्रिक डेटा को केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा ताकि ये लोग दोबारा भारत में प्रवेश न कर सकें.” उनका कहना है कि बायोमेट्रिक डेटा यह सुनिश्चित करेगा कि इन लोगों के नाम पर कोई फर्जी दस्तावेज न बन सके.

उनके मुताबिक, सूरत पुलिस की यह कार्रवाई अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है. शहर में पहले भी ऐसी छापेमारी हो चुकी है, जिसमें सैकड़ों बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया.

– भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago