Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra News: 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 59 नए केस दर्ज, एक की मौत

इस समय राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 389 है. मुंबई में जनवरी से अब तक 912 केस दर्ज किए गए हैं. जनवरी में 1, फरवरी में 1, अप्रैल में 4, मई में 435 और जून में 471 केस मिले हैं.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 59 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है. गुरुवार को कोरोना के 59 नए मरीज सामने आए, जिनमें मुंबई-13, ठाणे-1, नवी मुंबई-1, पनवेल-1, पुणे-13, पिंपरी-चिंचवड-8, सतारा-2, सांगली-1, सांगली एमसी-1, कोल्हापुर एमसी-6, नागपुर एमसी-2 और चंद्रपुर से 10 मामले रिपोर्ट किए गए हैं.

इस समय राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 389 है. मुंबई में जनवरी से अब तक 912 केस दर्ज किए गए हैं. जनवरी में 1, फरवरी में 1, अप्रैल में 4, मई में 435 और जून में 471 केस मिले हैं. राहत की बात यह है कि सभी मरीजों में हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं.

जनवरी 2025 से अब तक महाराष्ट्र में कुल 23,923 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 2,228 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. इन संक्रमितों में से 1,807 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिससे रिकवरी दर 81.1 फीसदी पर पहुंच चुकी है.

सतर्क रहें और भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर रहे

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है. राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोविड जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है. सभी सरकारी और नगर निगम क्षेत्रों के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को कोविड से संबंधित सुविधाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है. सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.


ये भी पढ़ें: ‘मेरे घर के बाहर गोली चली या चलवाई गई’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital