देश

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर कांड के मुख्य गवाह और उसके भाई पर तलवार से हमला, आशीष मिश्रा पर लगा आरोप, एसपी बोले- तिकुनिया कांड से नहीं है कोई लेना-देना

Lakhimpur Kheri Violence: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया इलाके में 3 अक्टूबर 2021 को हुई हिंसा मामले में मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह और उनके छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर तलवार से हमला किया गया. इस हमले में सर्वजीत गंभीर रुप से घायल हुए है. जबकि प्रभजोत सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गए. इस हमले का आरोप केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ऊर्फ मोनू और उके करीबियों पर लगा है.

तिकुनिया हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) के मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह अपने छोटे भाई सर्वजीत के साथ एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, इसी दौरान तीन हमलावरों मे पीछे से तलवार से हमला बोल दिया. इस हमले में सर्वजीत गंभीर रुप से घायल हो गए.

आशीष पर हमले का आरोप

वहीं, इस हमले को लेकर प्रभजोत सिंह ने आरोप लगाया है ये हमला लखीमपुर खीरी कांड (Lakhimpur Kheri Violence) के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के करीबियों ने किया है. इस हमले की शिकायत प्रभजोत ने तिकुनिया थाने में की है. तहरीर में आशीष मिश्रा का भी नाम लिखाया है.

लखीमपुर कांड से कोई लेना-देना नहीं है- एसपी

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि ये साफ तौर पर दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का मामला है. इस घटना का लखीमपुर खीरी कांड से कोई लेना-देना नहीं है. तिकुनिया थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है. घायल का इलाज भी कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें : VIDEO: बदायूं में चेकिंग को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़ी पब्लिक, अफसरों पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

गौरतलब है कि लखीमपुर जिले के तिकुनिया थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर 2021 को हिंसा हो गई थी. आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू के इशारे पर थार जीप से प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया गया था. घटना में चार किसान की मौत हो गई थी. हिंसा भड़कने के बाद कुल 8 लोगों की जान गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

24 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

54 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

1 hour ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago