लखपति दीदी.
Lakhpati Didi Sammelan: रविवार (25 अगस्त) को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र सौंपा. प्रधानमंत्री मोदी ने लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि माताओं-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
पीएम मोदी ने सम्मेलन के दौरान 2, 500 करोड़ रुपये के एक कोष का भी ऐलान किया. इस कोष से तकरीबन 48 लाख सदस्यों वाले 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों को भी लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में संबोधन के दौरान नेपाल बस हादसे का भी जिक्र किया और हादसे को लेकर पीड़ा व्यक्त की.
प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में हो रहे रेप की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कहा- आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ी और गुस्से को समझ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य है, दोषी कोई भो हो उसे बचना नहीं चाहिए. सरकारें आती-जाती रहेंगी, नरी सम्मान और गरिमा व उनके जीवन की रक्षा का दायित्व हमारा है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…