Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र के जलगांव में पीएम मोदी ने 11 लाख लखपति दीदियों को दिया सर्टिफिकेट, महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

Lakhpati Didi Sammelan: महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र सौंपा. इस दौरान महिलाओं में गजब का उत्साह नजर आया.

Lakhpati Didi Sammelan

लखपति दीदी.

Lakhpati Didi Sammelan: रविवार (25 अगस्त) को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र सौंपा. प्रधानमंत्री मोदी ने लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि माताओं-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

पीएम ने नेपाल हादसे पर व्यक्त की पीड़ा

पीएम मोदी ने सम्मेलन के दौरान 2, 500 करोड़ रुपये के एक कोष का भी ऐलान किया. इस कोष से तकरीबन 48 लाख सदस्यों वाले 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों को भी लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में संबोधन के दौरान नेपाल बस हादसे का भी जिक्र किया और हादसे को लेकर पीड़ा व्यक्त की.

नारी सम्मान की रक्षा का दायित्व हमारा है

प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में हो रहे रेप की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कहा- आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ी और गुस्से को समझ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य है, दोषी कोई भो हो उसे बचना नहीं चाहिए. सरकारें आती-जाती रहेंगी, नरी सम्मान और गरिमा व उनके जीवन की रक्षा का दायित्व हमारा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest