देश

INDIA Alliance: कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में नहीं शामिल होंगे ललन सिंह, अब JDU की तरफ से ये नेता होगा शामिल

दिल्ली में आज (13 सितंबर) INDIA गठबंधन की को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक होने जा रही है. बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शामिल होने वाले थे, लेकिन अचानक से बीमार होने के चलते अब वह बैठक में नहीं शामिल होंगे. इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति की बैठक में ललन सिंह की जगह बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा शामिल होंगे.

अचानक ललन सिंह की बिगड़ी तबियत

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात अचानक से जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह की अचानक से तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है. ऐसे में ललन सिंह दिल्ली की बैठक में शामिल नहीं होंगे.

संजय झा बैठक में होंगे शामिल

ललन सिंह के बीमार होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने सीएम आवास पर चल रही जेडीयू पार्टी की बैठक में ललन सिंह की जगह संजय झा के नाम पर मुहर लगाई. संजय झा नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं. अक्सर संजय झा नीतीश कुमार के साथ हर मौके पर दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें-एमपी, राजस्थान के बाद अब हरियाणा… AAP का ‘एकला चलो’ राग बिगाड़ सकता है ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन का गणित, कैसे बनेगी बात?

दूसरी तरफ जेडीयू पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ललन सिंह की अचानक से तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनको तेज बुखार होने के चलते डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है. इसी के चलते वह दिल्ली में गठबंधन की होने वाली समन्वय समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे.

तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे

बता दें कि दिल्ली में आज एनसीपी चीफ शरद पवार के आवास पर समन्वय समिति की बैठक होगी. जिसमें 14 सदस्यीय कमेटी में जेडीयू से ललन सिंह भी सदस्य थे, लेकिन अब उनकी जगह संजय झा शामिल होंगे. इसके अलावा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार की देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे.

मुंबई बैठक में गठित हुई थी समन्वय समिति

गौरतलब है कि मुंबई में गठबंधन की तीसरी बैठक हुई थी. जिसकी मेजबानी शिवसेना (यूबीटी) ने की थी. इस बैठक में समन्वय समिति का गठन किया गया था. जिसमें गठबंधन में शामिल सभी दलों के सदस्य शामिल हैं. कमेटी के गठन के बाद दिल्ली में इंडिया गठबंधन की पहली बैठक होने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

34 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago