देश

Rajasthan News: भरतपुर में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं को मथुरा लेकर जा रही थी बस

राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

हादसे में 11 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना इलाके में एनएच-21 पर हंतरा पुल पर ये हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं को लेकर बस गुजरात से उत्तर प्रदेश के मथुरा में दर्शन के लिए जा रही थी. जिसमें करीब 60 श्रद्धालु सवार थे. हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. जिसमें 6 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं. मरने वाले सभी श्रद्धालु भावनगर के रहने वाले थे.

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

हादसा उस वक्त हुआ जब बस सड़के किनारे खड़ी थी. तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लखनपुर, नदबई, हलैना, वैर थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें- Jio और Nvidia मिलकर बनाएंगे भारत में AI आधारित सुपर कंप्यूटर, मुकेश अंबानी ने निभाया अपना वादा

6 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि इससे पहले हाल ही में भरतपुर के रूपबास थाना इलाके में खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद धौलपुर कार से वापस लौट रहे 6 लोगों की मौत हो गई थी. उनकी कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी थी. जिसमें दो सांड की भी मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

32 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

38 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago