ISRO LVM3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. एलवीएम3 रॉकेट से अब तक का सबसे भारी पेलोड, 6,100 किलोग्राम, सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया. यह मिशन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया मील का पत्थर साबित हुआ है.
पीएम मोदी ने बताया गौरवपूर्ण क्षण
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस सफलता को “गौरवपूर्ण क्षण” बताया. उन्होंने लिखा कि एलवीएम3-एम6 का सफल लॉन्च, जिसने अमेरिकी ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 स्पेसक्राफ्ट को उसकी तय ऑर्बिट में पहुंचाया, भारत की अंतरिक्ष क्षमता को नई ऊंचाई देता है. पीएम ने कहा कि यह भारत की हेवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता को मजबूत करता है और ग्लोबल कमर्शियल लॉन्च मार्केट में हमारी भूमिका को और पक्का करता है. उन्होंने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष की दुनिया में लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है.
केंद्रीय मंत्री की बधाई
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट कर इसरो को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में इसरो लगातार एक के बाद एक सफलता हासिल कर रहा है, जो भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की ताकत को साबित करता है.
ये भी पढ़ें-अनंतनाग में CRPF कैंप में तेंदुआ घुसा, जवान घायल
बीजेपी प्रवक्ता का बयान
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष शक्ति ने नई ऊंचाई हासिल की है. उन्होंने बताया कि ब्लू बर्ड-6 सैटेलाइट को सटीकता से ऑर्बिट में स्थापित किया गया और मिशन पूरी तरह सफल रहा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम अब महत्वाकांक्षा से अमल की ओर बढ़ चुका है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
