Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अनंतनाग में CRPF कैंप में तेंदुआ घुसा, जवान घायल

Anantnag Leopard Attack: अनंतनाग के कापरान इलाके में CRPF कैंप में तेंदुआ घुस आया और जवानों पर हमला कर दिया. इस घटना में एक जवान घायल हुआ जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

Anantnag Leopard Attack: अनंतनाग के कापरान इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक CRPF कैंप में घुस आया. घटना उस वक्त हुई जब जवान नाश्ते के लिए मेस में इकट्ठा हुए थे. अचानक तेंदुए ने कैंप में प्रवेश किया और जवानों पर हमला कर दिया.

जवान पर हमला

इस हमले में हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार घायल हो गए. तेंदुए के हमले से उन्हें चोटें आईं और तुरंत उन्हें पास के प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया और बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.

कैंप में मची अफरा-तफरी

तेंदुए के घुसते ही कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जवानों ने खुद को बचाने की कोशिश की और तुरंत सुरक्षा के इंतजाम किए गए. वन विभाग को भी सूचना दी गई ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से कैंप से बाहर निकाला जा सके.

इलाके में दहशत

इस घटना के बाद आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने कहा कि पहाड़ी और जंगलों से लगे इलाकों में अक्सर जंगली जानवर दिखाई देते हैं लेकिन कैंप में तेंदुए का घुसना बेहद चौंकाने वाली घटना है.

ये भी पढ़ें-साइबर सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, WhatsApp से ब्लैकलिस्टेड नंबरों का मांगा डेटा

अधिकारियों का क्या कहना है?

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को समय पर इलाज मिल गया है और उनकी स्थिति चिंता से बाहर है. वन विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है ताकि तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital