सीएम योगी ने सुनी फरियाद, समाधान का दिया आश्वासन
उतर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दौरे पर सोमवार को अपने गढ़ गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होेंने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में पूजा की. साथ ही रात को धूमधाम से दिवाली भी मनाई. आज सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया. सीएम ने जनता दरबार के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, सभी की समस्या का समाधान होना चाहिए और जिसके साथ भी अन्याय हुआ उसे जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए. इस दौरान सीएम ने 100 से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुनी.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में आए लोगों की समस्या को गौर से सुना और उसके समाधान का भरोसा भी दिलाया. जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले लेकर फरियादी मुख्यमंत्री योगी के सामने पहुंचे थे. अपने इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने आये लोगों पर सीएम योगी ने अधिकारियों को विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज पैसों की समस्या के चलते ना रुकने पाए.
बीमारी से जूझ रहे लोगों के अलावा बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंचे जिनका जमीन-जायदाद का विवाद था. इन्होंने पत्र लिखकर सीएम योगी तक अपनी बात पहुंचाई. फरियादियों ने मौखिक तौर पर भी अपनी तमाम समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी समस्या को जल्द हल कराने भरोसा दिलाया.
गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर जनता दरबार के दौरान सीएम ने 100 से ज्यादा लोगों की समस्या सुनी और उनको जल्द ही हल कराने का निर्देश दिया. दरबार में पहुंचे 100 से ज्यादा लोगों का प्रार्थना पत्र सीएम योगी ने हर-एक के पास खुद पहुंचकर लिया. इसके बाद जिले के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को प्रशासन से जुड़े मामलों का पत्र सौंपा और इसे जल्द हल कराने का निर्देश दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…
तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…