देश

Lalu Yadav kidney Transplant: लालू यादव की सेहत के लिए तेज प्रताप ने किया रूद्राभिषेक, पिता को याद कर लिखा भावुक पोस्ट

Lalu Yadav Operation: देश में राजनीति के चर्चित चेहरे और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशनल आज सिंगापुर में सफलतापूर्वक हो गया. जिसके उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना फर्ज निभाते हुए अपने पिता को किडनी डोनेट किया है. लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन किया गया था. इस दौरान उनके बेटे तेज प्रताप यादव और कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया. लालू की तबीतय सही होने के लिए उनके बेटे समेत तमाम RJD के कार्यकर्ता ने भगवान से प्रार्थना की.

लालू यादव के बेटे ने कई तस्वीरों के ट्वीट कर लिखा कि मेरे पिता श्री लालू प्रसाद जी के स्वास्थ कामना को लेकर आज पटना स्थित अपने आवास पर महामृत्युंजय एवं रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया.

तेज प्रताप यादव से पहले बिहार सरकार में मंत्री आलोक मेहता, विधायक रीतलाल यादव, वरिष्ठ आरजेडी नेता रामपन्नी सिंह, मुखिया शिव कुमार यादव समेत कार्यकर्ताओं ने भी लालू यादव की सेहत के लिए पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया था.

ये भी पढ़ें- Mainpuri Bypolls: चुनावों में हो रही धांधली, डीएम नहीं उठा रहे फोन- डिंपल यादव ने लगाया आरोप तो DM का आया जवाब

तेजस्वी यादव ने भी किया ट्वीट

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर बताया, ‘पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया. डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं. आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद.

तेज प्रताप यादव ने वीडियो भी किया पोस्ट

तेज प्रताप यादव ने ऑपरेशन से पहले वीडियो पोस्ट करते हुआ लिखा कि बुरी बलाओं से ईश्चर आपको रखे दूर, फिर से स्वस्थ होकर मुस्कुराएं आप, बस यही कामना है मेरी ईश्वर से, जल्दी से ठीक होकर घर आ जाएं आप, जल्दी ठीक हो जाओ पापा, मिस यू पापा.

लालू प्रसाद यादव के सफल ऑपरेशन के बाद यादव परिवार ने खुश है और सभी भगवान को धन्यवाद दे रहे हैं. किडनी ट्रान्सप्लांट कराने वाले से पहले RJD सुप्रीमो लालू यादव के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पूरे बिहार में उनके समर्थकों ने प्रार्थना और पूजा-पाठ की. कई जगहों पर राजद के नेताओं ने मन्दिरों में विशेष पूजा की.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

7 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

18 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

27 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago