-भारत एक्सप्रेस
Photo- Twitter/ Shafali Verma
U19 Women’s World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 14 जनवरी, 2023 से शुरू होने वाले अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कमान सीनियर टीम और पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को सौंपी गई. बता दें कि ICC पहली बार महिलाओं के अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन करने जा रही है. यह टूर्नामेंट अगले साल 14 से 29 जनवरी के बीच साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा.
शेफाली वर्मा की मिली अंडर-19 टीम की कमान
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष, जो पहले ही सीनियर टीम के लिए 42 मैच खेल चुकी हैं वो भी टीम का हिस्सा हैं. जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाली युवा विलक्षण श्वेता शेरावत को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. वह कुछ घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार रही हैं और हाल ही में संपन्न U19 चैलेंजर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं. जब से ICC ने पहली बार महिला विश्व कप की मेजबानी करने का फैसला किया, तब से भारतीय प्रबंधन खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं.
सौम्या तिवारी, सोनम यादव और कई अन्य क्रिकेटरों ने मौके का फायदा उठाया और सभी भारतीय टीम का हिस्सा हैं. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज यकेलनी है जो विश्व कप की तैयारियों के लिए काफी अहम होगी. देखा जाए तो शेफाली के पास काफी अनुभव है और बीसीसीआई ने उन्हें कमान देकर सही फैसला किया है. बात अगर उनके खेल की करे तो शेफाली ने भारत की सीनियर टीम के लिए दो टेस्ट, 21 वनडे और 46 टी20 मैच खेले हैं. वहीं ऋचा ने भारत के लिए 17 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: भारत की हार के बाद फैंस नाराज, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
वर्ल्ड कप के लिए अंडर-19 टीम
IND W: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर) , सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री
साउथ अफ्रीका के लिए अंडर-19 विमेंस टीम
IND W: शेफाली वर्मा (कैप्टन), श्वेता सहरावत (वाइस कैप्टन), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु ( विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…