देश

राजनीति में लाॅन्चिंग के लिए तैयार रोहिणी आचार्य, लालू यादव की इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव!

Rohini Acharya Contest Lok Sabha Election 2024: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. इस सीट से लालू यादव तीन बार सांसद रह चुके हैं. जबकि एक बार राबड़ी देवी ने भी यहां से किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें यहां से सफलता नहीं मिल पाई थी.

कुछ दिनों पहले पटना के गांधी मैदान में हुई रैली में लालू यादव बेटी रोहिणी के साथ मंच पर पहुंचे थे. इस रैली के जरिए उन्होंने रोहिणी को राजनीति में लाॅन्च कर दिया. मंच से जनता को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा था कि किडनी दान करने वाली बेटी रोहिणी को आपके आशीर्वाद की जरूरत है. इसके बाद जनता ने खड़े होकर उन्हें प्रणाम किया था.

इस दावे को बल तब मिला जब लालू यादव के करीबी एमएलसी सुनिल सिंह ने सोशल मीडिया पर छपरा सीट से रोहिणी आचार्य की उम्मीदवारी की बात की थी. रोहिणी यादव सिंगापुर से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वे बिहार से जुड़े ताजा राजनीतिक हालातों को लेकर सरकार पर निशाना साधती रहती हैं.

भाजपा आरजेडी पर और हमलावर होगी

कुछ दिनों पहले रोहिणी ने नीतीश कुमार के पाला बदलने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी. जानकारी के अनुसार उस पोस्ट से नीतीश कुमार नाराज हो गए थे. इसके बाद लालू यादव ने रोहिणी से पोस्ट डिलीट करने को कहा था. बता दें कि भाजपा परिवारवाद को लेकर राजद पर हमेशा से हमलावर रही है. ऐेसे में अगर रोहिणी भी राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ती है तो भाजपा को राजद पर हमला बोलने के लिए एक और मौका मिल जाएगा.

लालू यादव ने सारण सीट से पहली बार जीता था चुनाव

बता दें कि बिहार की सारण लोकसभा सीट एक समय में लालू यादव की सीट हुआ करती थी. इस सीट को पहले छपरा लोकसभा सीट के नाम से जाना जाता था. लालू यादव इस सीट से साल 1977, 2004 और 2009 में सांसद रह चुके हैं. 2014 में इस सीट से उन्होंने राबड़ी को उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से हार का सामना करना पड़ा था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago