रंगभरी एकादशी 2024.
Rangbhari Ekadashi 2024: रंगभरी एकादशी, फाल्गुन शुक्ल एकादशी को कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार यह एकादशी 20 मार्च, बुधवार को पड़ेगी. रंगभरी एकादशी के दिन से ही बरसाना में होली शुरू हो जाती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी भी कहते हैं. ऐसे में यह जानते हैं कि रंगभरी एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और खास उपाय,.
पंचांग के अनुसार, रंगभरी एकादशी 20 मार्च, बुधवार को है. एकादशी तिथि की शुरुआत 19 मार्च को देर रात 12 बजकर 21 मिनट से शुरू है. जबकि, एकादशी तिथि की समाप्ति 20 मार्च को देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यतानुसार, एकादशी का व्रत 20 तारीख को ही रखा जाएगा. वहीं, एकादशी का पारण 21 मार्च को दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 59 मिनट के बीच किया जाएगा.
रंगभरी एकादशी के दिन आंवले पेड़ की पूजा का विधान है. ऐसे में इस दिन सुबह उठकर आंवले के पेड़ में जल चढ़ाएं. इस दौरान उसमें फूल, नैवेद्य इत्यादि अर्पित करके घी का दीया जलाएं. ऐसा करने के बाद आंवले पेड़ की 9 या 27 बार परिक्रमा करें. इस दिन आंवले का पौधा लगाना बेहद शुभ माना गया है.
पौराणिक मान्यता है कि आंवले की उत्पत्ति भगवान विष्णु के द्वारा हुई है. कहते हैं कि इस दिन आंवले का दान करने के गाय के दान का फल मिलता है. रंगभरी एकादशी के दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है.
रंगभरी एकादशी के दिन बिना अन्न खाए उपवास करें. इस दिन दोपहर के समय या आधी रात में भगवान शिव की उपसना करें. शिवजी की पूजा के दौरान उनके सामने दीया जलाएं और हरे रंग का अबीर चढ़ाएं. इतना करने के बाद कम के कम 3 माला नमः शिवाय का जाप करें.
रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें. इसके बाद शिवजी को लाल, पीला और हरे रंग के अबीर चढ़ाएं. इसके बाद ‘ओम् हौं जूं सः’ मंत्र का कम से कम 11 माला जाप करें. मान्यता है कि ऐसा करने से सेहत अच्छी रहती है.
यह भी पढ़ें: होली के बाद इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें तारीख-समय और सूतक काल
यह भी पढ़ें: होली पर जरूर करें ये 5 वास्तु उपाय, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी; घर-परिवार रहेगा खुशहाल
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…