Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली में जबरदस्त हुजूम उमड़ा है. इसे देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद हुजूम लगातार आ रहा है.
छठ महापर्व के बाद बिहार में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब मैं मुजफ्फरपुर आता हूं, तो सबसे पहले यहां की मिठास ध्यान खींच लेती है. यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही यहां की जनता की बोली मीठी है. उन्होंने कहा, “आपका यह प्यार मैं देख रहा हूं. लगातार रैली में हुजूम आ रहा है.”
उन्होंने कहा, “मैं बिहार की जनता का कर्जदार हूं. रैली में बड़ी संख्या में युवा आए हैं. माता-बहनों का भी दर्शन कर रहा हूं. यह विशाल जन-सागर बता रहा है कि ‘फिर एक बार, एनडीए सरकार’.”
पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. प्रधानमंत्री मोदी की नजदीक से झलक पाने के लिए सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर हुजूम उमड़ने लगा. मुजफ्फरपुर की महिलाएं भी स्वागत के लिए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचीं.
एक महिला कार्यकर्ताओं ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री हमारे मुजफ्फरपुर की धरती पर कदम रखने आ रहे हैं. हम सभी बहनें और कार्यकर्ता बहुत खुश और उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वह धरती धन्य हो जाती है.”
उन्होंने बिहार में सरकार की तरफ से किए गए कामों की प्रशंसा की. एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, “बिहार में बहुत विकास हुआ है. राज्य विकास की रफ्तार पकड़ चुका है. आज सड़कों और हाईवे पर गाड़ियां फर्राटे भरती हैं. राज्य में हर तरह विकास ही विकास दिख रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है.”
एक युवक ने कहा, “बिहार बहुत तेजी से विकास कर रहा है. इसने जबरदस्त गति पकड़ी है. एक बार फिर, एनडीए सरकार के साथ, हम एक विकसित भारत और एक विकसित बिहार देखेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, और हम सभी इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…