खेल

Women World Cup 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया आज मुंबई में आमने-सामने, शेफाली वर्मा की टीम में वापसी से बढ़ी उम्मीदें

Women World Cup 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है, जिसे जीतने वाली टीम 2 नवंबर को फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी.

सेमीफाइनल मैच से पहले सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की टीम में वापसी हुई है. बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुईं प्रतिका रावल टखने में चोट के चलते शेष टूर्नामेंट से बाहर हैं. ऐसे में शेफाली को ‘गोल्डन चांस’ मिला है.

मंधाना और हरमनप्रीत से खास उम्मीद

भारत को इस मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बल्लेबाजी में उम्मीद होंगी. दीप्ति शर्मा गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी टीम का साथ दे सकती हैं. उनके अलावा, क्रांति गौड़ से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा.

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई खेमे को बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर से बल्लेबाजी में आस होगी. गेंदबाजी में अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच अब तक 60 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 49 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि 11 मैच भारत के नाम रहे. महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा सेमीफाइनल होगा.

मुंबई में सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जिस पिच को चुना गया है, उसमें श्रीलंका ने नवी मुंबई चरण की शुरुआत में बांग्लादेश के साथ खेला था. यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है. इस मैच से पहले नवी मुंबई में बारिश हुई है. बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगर मैच गुरुवार को खत्म नहीं होता, तो इसे ‘रिजर्व डे’ में खेला जाएगा.

दोनों देशों के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटे पहले होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें- IND-AUS T-20: 58 गेंद में खत्म हुआ खेल, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच रहा बेनतीजा

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने उतारी अपनी मजबूत प्लेइंग स्क्वाड

भारत की टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़.

ऑस्ट्रेलिया की टीम: जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शट्ट, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, एलिसा हीली, सोफी मोलिनक्स.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

वंदे भारत के खाने में निकला बोल्ट, यात्री की शिकायत के बाद IRCTC ने लिया बड़ा एक्शन

वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए वड़ा से धातु का बोल्ट निकलने का मामला चर्चा…

5 minutes ago

मोहम्मद शमी की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात; अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा

Mohammed Shami BJP News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

28 minutes ago

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले CEPA पर तेज हुई बातचीत, 2030 तक व्यापार दोगुना करने की तैयारी

पीएम मोदी के दिसंबर में संभावित कनाडा दौरे से पहले भारत और कनाडा के बीच…

39 minutes ago

गीडा स्थापना दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: 502 करोड़ की परियोजनाएं, 17,650 करोड़ के निवेश से 50 हजार को रोजगार

गोरखपुर में गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 502 करोड़ रुपये…

40 minutes ago

रात में 4 चक्कों पर छोड़ी थी स्कॉर्पियों, सुबह देखा तो ईंट के सहारे थी खड़ी

ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-3 सेक्टर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी Scorpio-N के चारों…

59 minutes ago

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा दांव! नए वीडियो में कहा- दल हित से ऊपर देशहित, कोई नहीं रोक पाएगा

PM Modi news: संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण…

1 hour ago