सुरों की मल्लिका Asha Bhosle के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने आशा जी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं और कहा कि उनके साथ हुई मुलाकातों की यादें उनके दिल में हमेशा जीवंत रहेंगी.
भारत की सबसे बहुमुखी और प्रभावशाली आवाजों में शुमार आशा भोंसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनके निधन की खबर ने न केवल संगीत जगत बल्कि पूरे देश को गमगीन कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जाने को राष्ट्र के लिए एक बड़ी सांस्कृतिक क्षति बताया.
पीएम ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आशा भोंसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. दशकों तक चली उनकी संगीत यात्रा ने हमारी विरासत को समृद्ध किया. उनकी आवाज बेमिसाल थी और वह आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी.’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आशा ताई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है. उन्होंने लिखा, ‘आशा ताई ने न केवल अपनी मधुर आवाज से पहचान बनाई, बल्कि भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर ले गईं. हिंदी, मराठी, बंगाली और तमिल समेत अनेक भाषाओं में उनकी अमिट छाप हमेशा बनी रहेगी.’ शाह ने आशा जी के सरल स्वभाव और कला के प्रति उनके लगाव को याद करते हुए उन्हें नमन किया.
पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोंसले ने अपने आठ दशक लंबे करियर में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए. उनके गीतों ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के करोड़ों दिलों को छुआ. चाहे शास्त्रीय संगीत हो, गजल हो या फिर चुलबुले पॉप गाने, आशा जी की आवाज हर सांचे में बखूबी ढल जाती थी. आज भले ही वह हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके गाए कालजयी गीत हमेशा संगीत प्रेमियों के कानों में गूंजते रहेंगे.
ये भी पढ़ें: खाड़ी देशों को तरबूज भेजना बंद, छत्तीसगढ़ के खेतों से मंडी तक फैला नुकसान का संकट
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…