देश

कर्नाटक में तेंदुए का आतंक, किसान और गाय को जान से मारा

चामराजनगर– कर्नाटक में तेंदुए के हमले की लगातार घटनाएं सामने आ रही है. तेंदुए की घटना से चामराजनगर जिले में भय का मंजर पसरा हुआ है. शुक्रवार को चामराजनगर जिले के केवीएम डोड्डी गांव में तेंदुए ने एक बुजुर्ग किसान औऱ गाय पर हमला कर उन्हे मार डाला. मृतक किसान गोविंदैया था जिसकी उम्र 65 साल थी. यह हादसा तब हुआ जब गोविंदैया अपनी गाय को चराने के लिए खेतों में ले जा रहा था. इसी बीच जंगल से आ रहे तेंदुए ने बुजुर्ग किसान पर आक्रमक हमला कर दिया. तेंदुए ने किसान को बुरी तरह से जख्मी कर दिया जिससे उसकी मौके पर हुई मौत हो गई. तेंदुए ने किसान की गाय को भी अपने हमले से मार डाला. घटने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे किसान नेता और वन अधिकारीयों ने मृतक किसान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दहशत में है गांव के लोंग

तेंदुए के हमले से किसान की मौत की घटना से चामराजनगर जिले के केवीएम डोड्डी गांव के लोग काफी दहशत में हैं. किसानों को जंगल से होते हुए अपने खेतों पर जाना पड़ता है जिसकी वजह से उनके ऊपर तेंदुए के हमले का डर सताता रहता है. इस दर्दनाक घटना के बाद गांव के लोगों ने वन अधिकारियों से उन्हे सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है.

वन विभाग की टीम का अभ्यास फेल

 

केवीएम डोड्डी गांव से तेंदुए को पकड़ने का वन विभाग का अभ्यास फेल हो गया है. हाल ही में, वन विभाग, पुलिस विभाग, वन्यजीव कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बेलगावी शहर में एक महीने से अधिक समय तक अभ्यास किया था जो पूरी तरह से फेल हो चुका है. तेंदुए को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है. तेंदुआ पिछले 1 महीनें से वन विभाग को चकमा देकर बचता आ रहा है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

5 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

18 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

24 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

37 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

44 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

54 minutes ago