जेल में बंद सत्येन्द्र जैन को राहत नहीं
नई दिल्ली – दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्यवाही को नए न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका को शुक्रवार को स्वीकार कर लिया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार गुप्ता ने गुरुवार को आदेश सुरक्षित रखा था.जैन के मामले की सुनवाई एक विशेष अदालत में हो रही थी, जहां विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल मामले की सुनवाई कर रही थीं.
विशेष न्यायाधीश विकास ढुल अब आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई करेंगे.19 सितंबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार गुप्ता ने विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल के समक्ष जमानत की सुनवाई की कार्यवाही पर रोक लगा दी और मामले में जैन और अन्य सह-आरोपियों को नोटिस जारी किया. न्यायाधीश ने मामले में प्रतिवादियों से 30 सितंबर तक जवाब मांगा है.
जैन, जिनकी 30 मई को पीएमएलए मामले में गिरफ्तारी के बाद से कई सुनवाई में जमानत से इनकार किया गया, वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है. ईडी के पहले के सबमिशन के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली शेल कंपनियां जैन के नियंत्रण में थी और सह-आरोपी अंकुश जैन और वैभव जैन सिर्फ डमी थे। ईडी ने विशेष न्यायाधीश ने जमानत की दलीलें सुनने के संबंध में कुछ तर्क दिए थे.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…