देश

रेप के बाद निकाला था बच्ची का दिल, तांत्रिक के कहने पर दंपती ने खाया… अब चारों दरिंदे को आजीवन कारावास की सजा

Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में करीब 3 साल पहले 7 साल की एक लड़की एक जंगली इलाके में मृत पाई गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली की रात दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी. कथित तौर पर उसके एक रिश्तेदार ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए बच्ची का दिल निकालने के लिए पैसे दिए थे. पुलिस के मुताबिक, हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया था. अब 3 साल बाद आरोपियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. वहीं 20-20 हजार जुर्माना भी लगाया है.

कानपुर के घाटमपुर इलाके से लापता हो गई थी लड़की

बता दें कि लड़की कानपुर के घाटमपुर इलाके से लापता हो गई थी. पुलिस ने कहा था कि आरोपी – अंकुल कुरील (20) और बीरन (31)  ने “काला जादू” करने के लिए उसका लीवर निकाल लिया था और इसे परशुराम कुरील को सौंप दिया था.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुरील 1999 में अपनी शादी के बाद से निःसंतान हैं. उसका मानना है, “तांत्रिक प्रथाओं” के अनुसार, लड़की का दिल खाने से उन्हें बच्चा पैदा करने में मदद मिलेगी. उसने अपने भतीजे अंकुल और उसके दोस्त बीरन को लड़की का अपहरण करने और उसका लीवर निकालने के लिए राजी किया.

यह भी पढ़ें: Parliament Security Breach: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को लिखा पत्र, बोले- आपके सुझावों के आधार पर ही बनेगी कार्ययोजना

पूछताछ के बाद कबूला जुर्म

दिवाली के आसपास लोगों द्वारा अंधविश्वासी ‘काला जादू’ करने की कई घटनाएं सामने आती हैं. मानव बलि के अलावा, उल्लुओं की कुछ प्रजातियों का उपयोग ‘अनुष्ठानों’ में भी किया जाता है, जिनके बारे में लोगों का गलत विश्वास है कि वे बीमारियों को ‘ठीक’ करते हैं या ‘बुरी आत्माओं’ को दूर भगाते हैं. परशुराम ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन “गहन पूछताछ” का सामना करने के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया.

अंकुल और बीरन को इस काम के लिए 1,500 रुपये का भुगतान किया गया था और कथित तौर पर उन्होंने उस पैसे का इस्तेमाल शराब खरीदने के लिए किया था. आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने लड़की का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसका गला घोंट दिया, जिसके बाद उन्होंने उसके अंगों को निकालने के लिए उसका पेट काट दिया. आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला चला. अब तीन साल बाद अदालत ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

4 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

37 minutes ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

43 minutes ago

आज के आंदोलनों में क्यों गूंज रहा है ‘इंकलाब जिंदाबाद’? जानिए इस नारे का असली मतलब

‘इंकलाब जिंदाबाद’ आज भी देश के अलग-अलग आंदोलनों में क्यों गूंजता है? जानिए कैसे एक…

45 minutes ago

बहराइच में बड़ा हादसा: डूबे हुए बच्चे की तलाश के दौरान गोताखोर के सिर में लगी गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

बहराइच के झिंगहाघाट में सरयू नदी में डूबे बच्चे की तलाश में मदद कर रहे…

50 minutes ago

प्याज के दाम होंगे धड़ाम…! दिवाली से ठीक पहले सरकार ने चलाई ‘कांदा एक्सप्रेस’, जानें क्या रहेगा भाव?

दिवाली से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बफर…

58 minutes ago