सूरत डायमंड बोर्स
पीएम मोदी रविवार को दुनिया के सबसे बड़े कॉरपोरेट ऑफिस हब ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन करेंगे. 3400 करोड़ रुपये की लागत से 35.54 एकड़ जमीन पर बने सूरत डायमंड बोर्स (SDB) कच्चे और पॉलिश किए गए हीरे के कारोबार का एक वैश्विक केंद्र बनने के लिए तैयार है.
बता दें कि डायमंड बोर्स दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड इमारत है, क्योंकि इसमें 4,500 से अधिक इंटरकनेक्टेड कार्यालय हैं. कार्यालय भवन पेंटागन से भी बड़ा है और देश का सबसे बड़ा सीमा शुल्क निकासी घर है.
इस बिल्डिंग में 175 देशों के 4,200 व्यापारियों को रखने की क्षमता है जो पॉलिश किए गए हीरे खरीदने के लिए सूरत आएंगे. व्यापार सुविधा से लगभग 1.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, क्योंकि दुनिया के कोने-कोने से हीरा खरीदारों को सूरत में व्यापार करने के लिए एक वैश्विक मंच मिलेगा.
एसडीबी की ओर से कहा गया कि उद्घाटन से पहले ही मुंबई स्थित कई हीरा व्यापारियों ने अपने कार्यालयों का कब्जा ले लिया है. इन्हें नीलामी के बाद प्रबंधन ने आवंटित किया था. उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एसडीबी भवन के पास एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे.
बता दें कि सूरत में हीरा कारोबार के जुड़ी SDB दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है, जिसका निर्माण जुलाई में पूरा हुआ था.
इस इमारत के आकार ने अमेरिका के पेंटागन को पीछे छोड़ दिया है और इसमें 4,500 से अधिक इंटरकनेक्टेड ऑफिस हैं.
इस 15 मंजिला इमारत को ‘वन स्टॉप डेस्टिनेशन’ के रूप में बनाया गया है. इसका निर्माण कुल 9 आयताकार स्ट्रक्चर के रूप में किया गया है और यह सभी इमारत एक-दूसरे से सेंट्रल स्पाइन के जरिए जुड़ी हैं.
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…
Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…