देश

Bihar में पुलिस के पास शराब बरामद, एंटी लीकर टास्क फोर्स के 7 कर्मचारी गिरफ्तार

बिहार (Bihar) में जिसके जिम्मे शराबबंदी कानून को सफल करने की जिम्मेदारी है, उसी के पास से अब शराब बरामद हो रही है. ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया, जब पुलिस ने एंटी लीकर टास्क फोर्स (ALTF) के सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. इनके आवासन स्थल से देसी और विदेशी शराब भी बरामद की गई है.

एक अधिकारी ने बताया कि वैशाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ थाना क्षेत्र में तैनात ALTF के आवासन स्थल पर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. यहां न केवल शराब का सेवन किया जा रहा है बल्कि शराब का व्यापार कर शराबबंदी कानून को नहीं माना जा रहा है.

की गई छापेमारी

इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के नेतृत्व में आवासन स्थल पर छापेमारी की गई. वैशाली पुलिस के बयान के मुताबिक, महुआ थाना क्षेत्र के एएलटीएफ-तीन की टीम द्वारा विभिन्न छापेमारी में बरामद शराब में से कुछ शराब ये लोग अपने पास चोरी से रख लेते हैं, जिसे ये लोग स्वयं पीने के लिए रखते थे या उसकी बिक्री कर देते थे.

उक्त सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एएलटीएफ-तीन के आवासन स्थल पर छापेमारी की गई, जिसमें 32.50 लीटर देसी शराब एवं पातेपुर थाना क्षेत्र से जब्त विदेशी शराब की खेप की एक बोतल (500 एमएल) बरामद किया गया है.

ये हुए गिरफ्तार

इस संदर्भ में संलिप्त सभी सात पुलिसकर्मियों निसार अहमद, मुकेश कुमार, प्रिया रानी, महेश राय, रामप्रवेश सिंह, चालक मंतोष कुमार तथा रत्नेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार पुलिस ने शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए कई जिलों में एंटी लिकर टास्क फोर्स का गठन किया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago