Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar में पुलिस के पास शराब बरामद, एंटी लीकर टास्क फोर्स के 7 कर्मचारी गिरफ्तार

वैशाली पुलिस के बयान के मुताबिक, एंटी लीकर टास्क फोर्स के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न छापेमारी में बरामद शराब में से कुछ बोतलों को आरोपी अपने पास चोरी से रख लेते हैं, जिसे ये बाद में खुद पी जाते थे या फिर बेच देते थे.

(प्रतीकात्मक तस्वीर: IANS)

बिहार (Bihar) में जिसके जिम्मे शराबबंदी कानून को सफल करने की जिम्मेदारी है, उसी के पास से अब शराब बरामद हो रही है. ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया, जब पुलिस ने एंटी लीकर टास्क फोर्स (ALTF) के सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. इनके आवासन स्थल से देसी और विदेशी शराब भी बरामद की गई है.

एक अधिकारी ने बताया कि वैशाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ थाना क्षेत्र में तैनात ALTF के आवासन स्थल पर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. यहां न केवल शराब का सेवन किया जा रहा है बल्कि शराब का व्यापार कर शराबबंदी कानून को नहीं माना जा रहा है.

की गई छापेमारी

इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के नेतृत्व में आवासन स्थल पर छापेमारी की गई. वैशाली पुलिस के बयान के मुताबिक, महुआ थाना क्षेत्र के एएलटीएफ-तीन की टीम द्वारा विभिन्न छापेमारी में बरामद शराब में से कुछ शराब ये लोग अपने पास चोरी से रख लेते हैं, जिसे ये लोग स्वयं पीने के लिए रखते थे या उसकी बिक्री कर देते थे.

उक्त सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एएलटीएफ-तीन के आवासन स्थल पर छापेमारी की गई, जिसमें 32.50 लीटर देसी शराब एवं पातेपुर थाना क्षेत्र से जब्त विदेशी शराब की खेप की एक बोतल (500 एमएल) बरामद किया गया है.

ये हुए गिरफ्तार

इस संदर्भ में संलिप्त सभी सात पुलिसकर्मियों निसार अहमद, मुकेश कुमार, प्रिया रानी, महेश राय, रामप्रवेश सिंह, चालक मंतोष कुमार तथा रत्नेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार पुलिस ने शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए कई जिलों में एंटी लिकर टास्क फोर्स का गठन किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital